कल यानी रविवार को न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फ्रेंड्स ने उनका ब्राइडल शावर (Bridal Shower) सेलिब्रेट किया. इस मौक़े पर प्रिंयका व्हाइट गाउन में नज़र आईं. अमेरिका के एक मैगज़ीन में छपी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शावर न्यूयॉर्क के टिफ्नी ब्लू बॉक्स कैफे में सेलिब्रेट किया गया. ब्राइडल शावर की पार्टी फिल्म प्रोड्यूसर मुबीना रैटॉनसे और प्रियंका के मैनेजर अंजुला अचारिया ने दी थी. पार्टी में केली रिपा, लुपिटा नयॉन्ग, केविन जोनस और अन्य शामिल हुए थे. आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही निक जोनस से शादी करनेवाली हैं. हालांकि डेट की धोषणा नहीं की गई है, लेकिन ख़बरों के अनुसार, प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर में शादी करनेवाले हैं. रिर्पोट के अनुसार, पार्टी में डीजे ने प्रियंका की पसंद के बॉलीवुड गाने प्ले किए . आप भी देखिए पार्टी के पिक्स.





https://www.instagram.com/p/Bpf28iiA4dn/?taken-by=pc_globaldomination1
ये भी पढ़ेंः कब शादी कर रहे हैं अर्जुन-मलाइका? (Malaika Arora-Arjun Kapoor Tying The Knot Next Year?)
