प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने अपना दूसरा रिसेप्शन (Second Reception) कल मुंबई (Mumbai) में आयोजित किया. इसके पहले इस न्यूली वेड कपल ने नई दिल्ली में रिसेप्शन रखा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे.

कल निकयंका का रिसेप्शन मुंबई के सुप्रसिद्ध जेडब्ल्यू मैरिएट में आयोजित किया गया. जिसमें प्रियंका के रिश्तेदार, मीडिया से जुड़े फ्रेंड्स व क़रीबी दोस्त शामिल हुए. रिसेप्शन में शामिल होने के लिए निक कल ही मुंबई पहुंचे थे. रिसेप्शन में प्रियंका ने सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन किया हुआ अनारकली सूट पहना था, जबकि निक जोनस ने डार्क ब्लू कलर का सूट पहन रखा था. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने शिमरी साड़ी पहनी थी. पार्टी में आए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए प्रियंका ने कहा,”आप लोगों का आना हमारे लिए बहुत मायने रखता है. यह मेरी ज़िंदगी का स्पेशल चैप्टर है और मैं चाहती थी कि मेरे हस्बैंड उन सभी लोगों से मिलें, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मेरे पैरेंट्स के सभी फ्रेंड्स को धन्यवाद, मेरी मां को धन्यवाद जिन्होंने यह पार्टी ऑर्गनाइज़ की है और मेरे डैड को भी, मुझे पता है कि वे यही हैं. अपने पति को इंट्रोड्यूस करते हुए प्रियंका ने कहा कि ये मेरे पति निक जोनस हैं.”
निक ने पार्टी में मौजूद मेहमानों से बात करते हुए कहा, ”यह भारत में मेरा पहला शो है.” निक की बात सुनते ही प्रियंका हंसने लगीं. निक ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,”इस जगह से थोड़ी ही दूर पर मैं मधु (प्रियंका की मां) को लंच पर ले गया था और वहीं उनसे पूछा था कि क्या मैं आपकी बेटी से शादी कर सकता हूं. इसलिए इस जगह पर फिर से आना और उन लोगों से मिलना जिन्होंने प्रियंका के करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, मेरे लिए बेहद ख़ास है. आप लोगों ने मुझे खुले दिल से स्वीकार किया है, इसके लिए धन्यवाद. मधु (प्रियंका की मां) को सबकुछ ऑर्गनाइज़ करने के लिए धन्यवाद और मेरी ख़ूबसूरत पत्नी को भी धन्यवाद.”
आप भी देखिए रिसेप्शन के पिक्स व वीडियोज़…





https://www.instagram.com/p/Brk2gamAHMp/
https://www.instagram.com/p/BrlZiX-H3x4/
आपको बता दें कि प्रियंका और निक आज रात एक और रिसेप्शन आयोजित करेंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े फ्रेंड्स शामिल होंगे.
