आमिर ख़ान (Aamir Khan) इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक हैं, लेकिन वे सितारों की तरह नखरे नहीं करते. हाल ही में काम के सिलसिल में आमिर ख़ान ने इकोनॉमी क्लास (Economy Class) में ट्रैवल (Travel) किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आमिर ख़ान के इकोनॉमी क्लास में हवाई सफर का वीडियो एक अन्य पैसेंजर में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में आमिर अन्य यात्रियों से बात करते नज़र आ रहे हैं.आमिर एक विंडो सीट पर दिख रहे हैं. लुक की बात करें तो आमिर ने इस दौरान कैप लगा रखा है. उनके आस-पास बैठे लोग उन्हें देखकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Bwj3KjTDxiu/
दूसरे यात्री आमिर को देखकर आश्चर्यचकित दिख रहे हैं. इस वीडियो पर आमिर के फैन्स अपने कमेंट देकर रहे हैं. एक फैन ने लिखा,” आमिर भाई, माशा अल्लाह! आप रियल हीरो हो.” जानकारी के मुताबिक, आमिर ख़ान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हिमाचल के धर्मशाला में हैं. इसी दौरान उन्होंने शाम चार बजे की फ्लाइट ली. एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित आमिर एक होटल में ठहरे हुए हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक लाल सिंह चड्ढा में आमिर मुख्य भूमिका निभाएंगे. फिल्म में एक बार फिर शरमन जोशी और आमिर की जोड़ी दिखेगी. इससे पहले दोनों 3 इडियट्स में साथ नज़र आए थे. फॉरेस्ट गंप के रीमेक में काम करने को लेकर एक बार मीडिया से बात करते हुए आमिर ने कहा, ”मुझे हमेशा से ही फॉरेस्ट गंप का स्क्रिप्ट बहुत पसंद रहा है. इसकी कहानी बहुत अच्छी है और यह एक पारिवारिक फिल्म है.” सुनने में आ रहा है कि लाल सिंह चड्ढा अक्टूबर से फ्लोर पर जाएगी, लेकिन आमिर ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है. वे इस फिल्म के लिए अपने लुक को पूरी तरह बदल देंगे. इस फिल्म के लिए उन्हें कम से कम 20 किलो वज़न कम करना है. हालांकि इस फिल्म के मेकर्स ने रिलीज़ डेट फाइल नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म दिसंबर 2020 तक रिलीज़ हो जाएगी.
