Close

क्या तलविंदर सिंह और दिशा पाटनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और सिंगर ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी (Are Talwiinder and Disha Patani dating? Disha Patani’s Rumoured BF and Singer finally breaks silence)

काफी दिनों से सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह और दिशा पाटनी (Punjabi Singer Talwiinder and Disha Patani) की डेटिंग की अफवाहें (Dating Rumours) उड़ रही हैं. आखिरकार सिंगर ने एक्ट्रेस संग डेटिंग रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं तलविंदर सिंह ने मिस्टीरियस डेटिंग रूमर्स के बारे में क्या कहा, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है.

Talwiinder and Disha Patani

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग लिंकअप की अफवाहों पर फाइनली पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. जिस दिन से तलविंदर और दिशा की जोड़ी को हाई प्रोफाइल इवेंट्स और कृति सेनन को बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एक साथ हाथों में हाथ डाले हुए एक साथ स्पॉट हुए. तभी से इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Talwiinder and Disha Patani

'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में तलविंदर सिंह सिद्धू ने दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा - हम हाल ही में एक दूसरे से मिले हैं. शादी से ठीक पहले एक दूसरे को जानने लगे थे और लोगों का इतना सारा अटेंशन हमारे लिए अनएक्सपेक्टेड था.

Talwiinder and Disha Patani

डेटिंग की अफवाहों पर सिंगर ने कहा -हम दोनों अभी भी खुद को जान रहे हैं. खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. मैं तो बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा.प्यार और रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं? ये सवाल पूछने पर सिंगर ने कहा- मुझे हर दिन प्यार होता है, मुझे अभी भी प्यार हो रहा है.

Talwiinder and Disha Patani

बता दें कि दिशा पाटनी और तलविंदर के डेटिंग की अफवाहें तब तेज हुईं जब दोनों को उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एक साथ हाथों में हाथ डाले हुए और एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा.

Talwiinder and Disha Patani

ठीक एक हफ़्ते बाद दोनों को लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव दर्शकों के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते देखा गया. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो को देखने के बाद से फैंसये अंदाजा लगाने लगे कि तलविंदर सिंह सिद्धू और दिशा पाटनी रिलेशनशिप में है और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन न तो दिशा और न ही तलविंदर ने इन अफवाहों की पुष्टि की है.

Share this article