बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) इन दिनों बैंकॉक (Bangkok) में अपने फेवरेट इंसान सिद्धार्थ (Fav Insaan) के साथ वेकेशन पर हैं. एक्ट्रेस अपने फैंस को ट्रीट देते हुए अपने प्योर लक्जरी का शानदार एक्सपिरियंस दिखाया है. अदिति ने इंस्टाग्राम पर अपनेअपने बैंकॉक ट्रिप (Bangkok Trip) की खूबसूरत और पर्सनल फोटोज शेयर की हैं.

अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर अपने बैंकॉक ट्रिप की पर्सनल और रोमांटिक झलकियां को दिखाई हैं. इन खूबसूरत झलकियां के साथ अदिति ने कैप्शन में लिखा है – अपने पसंदीदा इंसान के साथ मजेदार पल- स्विमिंग, खाना और यही सब बार-बार.

इस ट्रिप के दौरान अदिति पूरी तरह से रिलैक्स्ड और ग्लो करती हुई नज़र आ रही हैं. एक फोटो में में अदिति और अपने फेवरेट इंसान के साथ इन्फिनिटी-स्टाइल पूल में गोल्डन ऑवर का मज़ा लेते हुए दिखाई दे रही हैं.

रोमांटिक स्टाइल में दोनों के सिर एक-दूसरे के करीब हैं और उनके चेहरों पर सुकून साफ़ झलक रहा है.

एक और फोटो में कपल बैंकॉक की स्काईलाइन के सामने एक स्टाइलिश आउटडोर टेरेस पर पोज़ देते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो में अदिति शॉर्ट स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं, जबकि एक्ट्रेस का फेवरेट इंसान कैज़ुअल सेल्फ़ी के लिए फोन थामे हुए हैं.
तीसरी तस्वीर में सॉफ्ट और सिनेमैटिक शॉट लेते हुए कपल रात के समय पानी के किनारे खड़ा है और बैकग्राउंड में शहर की लाइटें टिमटिमा रही हैं.

बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ जिस होटल में रुके हैं वो बेहद लक्जीरियस है और कैपेला बैंकॉक नदी के किनारे मौजूद है.अदिति और सिद्धार्थ को ये जगह बहुत पसंद आई. कपल ने अगली बार दोबारा यहां आने का वादा किया है. अदिति और सिद्धार्थ की ये फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है.
