Close

‘ईठा’ की रिलीज से पहले कोल्हापुर के श्री अंबाबाई मंदिर पहुंचीं श्रद्धा कपूर, नौवारी साड़ी, मराठी नथ और कोल्हापुरी चप्पल… मराठी मुलगी बन खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस (Shraddha Kapoor seeks blessings at Ambabai temple in Kolhapur, Looks stunning in Nauvari saree and Marathi nath)

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिलहाल अपनी फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्म का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज से पहले ही इस गाने को लेकर फ़िल्म का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. श्रद्धा भी जी जान से फ़िल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं और प्रमोशन के लिए जहां भी जा रही हैं, एकदम महाराष्ट्रियन कल्चर और ट्रेडिशन में दिख रही हैं.

Shraddha Kapoor

और अब श्रद्धा कपूर फ़िल्म की रिलीज़ से पहले महाराष्ट्र की कुलदेवी अंबाबाई मंदिर (Shri Ambabai Temple in Kolhapur) पहुंची हैं, जहां से उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. दरअसल श्रद्धा हाल ही में फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कोल्हापुर पहुंची थीं, जहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले कोल्हापुर के प्रसिध्द अंबाबाई मंदिर दर्शन करने पहुंचीं और अंबाबाई के सामने हाथ जोड़कर पूजा की और उनका आशीर्वाद (Shraddha Kapoor Seeks Blessings At Ambabai Temple) लिया. साथ ही फ़िल्म की सफलता के लिए भी प्रार्थना की.

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर रेड रंग की नौवारी साड़ी पहनकर मंदिर पहुंची थीं. माथे पर लाल बिंदी, मराठी नथ और कोल्हापुरी चप्पल में एक्ट्रेस असल मराठी मुलगी लग रही थीं. उनका ये देसी लुक खासकर उनके मराठी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो कमेंट सेक्शन में उन पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं.

Shraddha Kapoor

श्रद्धा ने कोल्हापुर विजिट और अंबाबाई मंदिर से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “आई अंबाबाई, आपके दर्शन के लिए थैंक यू.” इसके साथ ही उन्होंने कोल्हापुर का भी शुक्रिया अदा किया. श्रद्धा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Shraddha Kapoor

‘ईठा’ की बात करें तो ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसकी कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है. फिल्म में श्रद्धा कपूर ने ये भूमिका निभाई है. फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) हैं. श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद सिद्धार्थ जाधव, जीशान अय्यूब, इश्तियाक खान और अनंत जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Shraddha Kapoor

Share this article