Close

न्यूयॉर्क में वेकेशन एंजॉय करते हुए दिखाई दिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, सिर पर टोपी और ब्लैक जैकेट पहने हुए ऐश ने चुरा लिया फैंस का दिल (Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan spotted enjoying a quiet break in New York)

अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan And Abhishek Bachchan) को पर्सनल ब्रेक (Personal Break) एंजॉय करते हुए स्पॉट किया गया. विंटर आउटिंग (Winter Outing) का लुत्फ लेते हुए कपल ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया. फिल्म के सेट और प्रमोशनल अपियरेंस से दूर शांत और पर्सनल ब्रेक की झलक दिखाते हुए स्टार कपल की तरफ फैंस का ध्यान गया है. इस स्टार कपल को विंटर में सिटी से दूर आउटिंग करते हुए स्पॉट किया गया.

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ नए साल का जश्न सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में कपल में से किसी ने भी अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर नहीं की है. लेकिन ऐश्वर्या राय के फैन पेज ने उनके वेकेशन वाले फोटो को शेयर किया है. इस फोटो को देखकर पावर कपल के फैंस बेहद खुश हो रहे हैं.

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

ऐश्वर्या राय के फैन पेज द्वारा शेयर की गई इस फोटो में ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत लग रही है कि उनकी तारीफ में शब्द ही नहीं है.हसबैंड-वाइफ की मुस्कुराते हुए पोज देने वाली ये एडोरेबल फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैन पेज द्वारा शेयर की गई फोटो में फैन भी उनके साथ पोज देते हुए नजर आ रही है.

Aishwarya Rai

इस फोटो में ऐश्वर्या राय ब्लैक जैकेट और कैप पहने हुए, आंखों में लाइनर और लिप्स पर रेड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है. दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन भी अपनी वाइफ को कॉम्प्लीमेंट करते हुए डैशिंग लग रहे है.

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

बता दें कि कुछ दिन पहले बच्चन फैमिली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी के साथ न्यू ईयर वेकेशन के लिए निकले हैं. लेकिन वेकेशन के लिए कहां गए है, इसकी जानकारी नहीं है.

Aishwarya Rai

हाल ही में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन, ससुर अमिताभ बच्चन और मां वृदा राय के साथ अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन के पहले दिन पहुंची थीं. इस दौरान पैप्स ने उन्हें कैमरे में कैप्चर किया

Share this article