आज 19 मार्च को ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णाराज की पुण्य तिथि है. पिता की पुण्यतिथि के मौके पर ऐश्वर्या राय ने अपने दिवंगत पिता की फ्रेम लगी ही एक फोटो शेयर की है, जिस पर फूलों का हार चढ़ा हुआ है.

अपने दिवंगत पिता कृष्णाराज की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद करते हुए बॉलीवुड सुपर स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट की है.

अपने दिवंगत पिता कृष्णाराज की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद करते हुए बॉलीवुड सुपर स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट की है.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. फूलों की माला से सजी हुई फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. फोटो की इस सीरीज़ में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन भी अपने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रही है.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. फूलों की माला से सजी हुई फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. फोटो की इस सीरीज़ में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन भी अपने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रही है.शेयर की हुई एक फोटो में ऐश्वर्या राय अपने पिता की तस्वीर के पास खड़ी नजर आ रही है. इस फूटी ऐश्वर्या व्हाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में वेल ड्रेस अप हैं. और बड़े प्यार और रिस्पेक्ट के साथ फूलों से सजी हुए फ्रेम को टच लार रही हैं.

दूसरी फोटो में आराध्या भी फोटो के पास खड़ी होकर अपने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए दिख रही है. आराध्या बड़े प्यार से अपने नाना की फोटो को टच करती हुई नजर आ रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है - मैं आपसे हमेशा-हमेशा के लिए प्यार करती हूँ, मेरे सबसे प्यारे डैडी-अज्जा. मेरी प्रार्थनाएँ और प्यार हमेशा आपके साथ हैं. आपके प्यार भरे आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.

बता दें कि ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णाराज का 18 मार्च, 2017 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.
