Close

पहला प्यारः जिस पर मुस्कुरा उठती हैं अभिनेत्रियों की नज़रें… (First love: The one that makes actresses smile…)

पहली नज़र की वो बेक़रारी... मदहोश कर देने वाला गज़ब का नशा... एक नाम पर मुस्कुरा उठे चेहरा.. एक आवाज़ बढ़ा दे दिल की धड़कन... ताउम्र एक मीठी सी कसक बन जाता है वो पहला क्रश... कृति सेनॉन से लेकर सारा अर्जुन तक अपने पहले क्रश पर आज भी खिल उठती हैं इन तारिकाओं की नज़रें...

कृति सेनॉन

कृति का पहला क्रश कॉलेज के दिनों का कुछ कम मज़ेदार नहीं था. ग्यारहवीं में थीं जब एक हैंडसम लंबे से लड़के के प्रति झुकाव हो गया था. कृति की मम्मी के फोन पर उसका फोन आता रहता था. चोरी-छुपे दोनों ख़ूब बातें किया करते थे. उन दिनों मम्मी से छुपाकर अपने पहले क्रश से बात करना कृति के लिए काफ़ी चैलेंजिंग हुआ करता था. उससे ब्रेकअप होने पर वे ख़ूब रोई थीं, लेकिन बहुत जल्द ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि वो जिसे प्यार समझ रही थीं, वो प्यार नहीं, बल्कि क्रश था.

इसके बाद तो भाईजान यानी सलमान खान पर उनका क्रश रहा. वे उनकी बहुत बड़ी फैन भी हैं. उनका नाम सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी सुर्ख़ियों में रहा था. दोनों बेहद क़रीब थे. सुशांत के जाने पर बिखर सी गई थीं वो. कृति ने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंति’ मूवी से अपना फिल्मी सफ़र शुरू किया था. लेकिन उनका क्रश व चाहत वो कभी नहीं रहे. इश्क़ को लेकर कृति का तो यही फ़लसफ़ा है कि प्यार को लेकर वे केवल ख़ुद की ही सुनती हैं और किसी को इसमें बिल्कुल दख़लअंदाज़ी नहीं करने देतीं. वैसे इन दिनों वे बिज़नेसमैन कबीर बहिया को पसंद करने लगी हैं. उनका रिलेशनशिप पिछले काफी समय से सुर्खियों में था, बहन नुपूर की शादी में दोनों ने एक साथ फोटो क्लिक कराकर एक तरह से अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया.

अनन्या पांडे

‘कहो ना प्यार है’ फिल्म को देखने के बाद लाखों की तादाद में लड़कियों को रितिक रोशन से क्रश, प्यार, दीवानगी सी हो गई थी. कुछ ऐसा ही हाल अनन्या का भी रहा. वे बहुत छोटी थीं जब इस फिल्म को देख रितिक पर उन्हें क्रश हो गया था. फिलहाल सेलिब्रिटी क्रश में वे विराट कोहली को टॉप पर रखती हैं. वैसे कुछ समय पहले वो आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं. लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

यह भी पढ़ें: उनके दर्द को शायद उनसे बेहतर कोई नहीं समझ पाए.. आख़िर ट्रांसजेंडर की ये कैसी त्रासदी, उन पर आधारित फिल्मों पर एक नज़र… (Perhaps no one can understand their pain better than them.. What kind of tragedy is this of transgender people, a look at the films based on them)

जाह्नवी कपूर

जल्द ही रश्मिका मंदाना से शादी करनेवाले साउथ ऐक्टर विजय देवरकोंडा पर जाह्नवी कपूर को क्रश रहा है. उन्होंने अपने कई शो व इंटरव्यू में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इसे ज़ाहिर किया है. इसे वे अपना एकतरफ़ा क्रश कहने से भी नहीं चूकतीं. वे विजय के साथ काम करने की भी इच्छुक हैं. उनकी नज़र में वे बहुत टैलेंटेड और आकर्षक शख़्स हैं. आज की तारीख़ में वे शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. अब तो उनके रिश्ते को परिवार से भी मंज़ूरी मिल गई, जो पहले नहीं थी.

सारा अली खान

सारा की ज़िंदगी जिस तरह मौज-मस्ती, घुमक्कड़ रही है, वैसा उनका क्रश, पसंद और चाहत भी समय के साथ बदलता रहा है. उनका पहला क्रश वीर पहाड़िया, जो राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं, से रहा. फिल्मों में आने से पहले दोनों के अ़फेयर काफ़ी सुर्ख़ियों में रहे. अब वे कभी विजय देवरकोंडा पर क्रश बताती हैं, तो कभी उन्हें कार्तिक आर्यन अच्छे लगने लगते हैं. दिलचस्प तो यह भी है कि सारा अपनी मां अमृता सिंह को अपनी महिला क्रश बताती हैं.

श्रद्धा कपूर

खिलाड़ी अक्षय कुमार श्रद्धा कपूर का पहला क्रश रहे हैं. वे बचपन से उनकी क्रेज़ी थीं. हां यह और बात है कि बड़े होने पर रितिक रोशन उनका क्रश बन गए. मज़ेदार सच्चाई यह भी है कि अपने साथी कलाकार वरुण धवन को वे इस कदर पसंद करती थीं कि उनको स्कूल के दिनों में प्रपोज़ भी कर दिया था, जो वरुण ने ठुकरा दिया. इनकी कहानी भी कुछ सारा की तरह रही. मूवी में आने से पहले श्रद्धा वनराज जवेरी के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं.

यह भी पढ़ें: पैपराजी को कलाकारों की व्यक्तिगत पसंद को समझना होगा वरना जया बच्चन की तरह कई आवाज़ें उठ सकती हैं… (Paparazzi will have to understand the personal choices of the artists otherwise many voices like Jaya Bachchan may be raised…)

दिशा पाटनी

स्कूल के दिनों में जिनके पोस्टर देखते-देखते जो कई बार एक्सीडेंट कर बैठती थीं ऐसी शरारती दिशा का पहला क्रश रहे हैं रणबीर कपूर. वे उनकी ज़बर्दस्त फैन थीं. उनके अनुसार, वे स्कूल आते-जाते जहां कहीं रणबीर कपूर की पोस्टर देखतीं, तो उनमें इस कदर खो जातीं कि उन्हें कुछ होशोहवास ही नहीं रहता था. इस वजह से कई बार वे हादसे का शिकार होने से बचीं. स्कूटर चलाते रणबीर की तस्वीर देख वे ख़ुद भी तस्वीर बन जातीं, फिर क्या सावधानी हटी दुर्घटना घटी. इस कारण अक्सर घायल भी हुईं. फिलहाल पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ उनके लिंकअप की ख़बरें काफ़ी चर्चा में हैं. 

सारा अर्जुन

दक्षिण भारत के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा न जाने कितनों के क्रश बनते जा रहे हैं. अब इस ़फेहरिस्त में ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन भी शामिल हैं. विजय पर उनका क्रश रहा है और वे उन्हें बेहद पसंद करती हैं. बचपन से ही अभिनय के जलवे बिखेर रही सारा को ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की प्रेमिका यालिना जमाली की भूमिका में दर्शकों ने बेइंतहा सराहा. जबकि दोनों के बीच के काफ़ी लंबे उम्र के फ़ासले के कारण दोनों की जोड़ी को लेकर आलोचनाएं भी ख़ूब हुईं, लेकिन दोनों की बेहतरीन केमेस्ट्री और फिल्म की ज़बर्दस्त सफलता ने सबकी बोलती बंद कर दी.

- ऊषा गुप्ता

Photo Courtesy: Social Media

Share this article