Close

प्यारी सासू मां नीतू सिंह के साथ गॉसिप करती हुई नजर आईं आलिया भट्ट, वहीं लाडली बेटी राहा कपूर को गोद में लिए हुए दिखे पापा रणबीर कपूर, वीडियो हुआ वायरल (Alia Bhatt Chats With Mother-In-Law Nitu Kapoor While Ranbir Handles Daughter Raha Video Goes Viral)

बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ी में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ( Ranbir Kapoor And Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा कपूर (Daughter Raha kapoor) के साथ पैरेंट्सहुड का मजा ले रहे हैं. बीते कल कपल अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ आउटिंग करते हुए स्पॉट हुए. रणबीर और आलिया के साथ उनकी मम्मी नीतू कपूर (Neetu kapoor) और सोनी राजदान (Sony Rajdan) भी इस फैमिली आउटिंग (Family Outing) पर नजर आईं.

असल में कपूर और भट्ट परिवार में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी पेपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया. और अब उनकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे रणबीर और आलिया इस दौरान सिंपल इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे. जबकि दोनों मदर-इन-लॉ नीतू कपूर और सोनी स्टाइलिश सूट में अच्छी लग रही थीं.

शादी में पहनने के लिए रणबीर ने ब्लैक कॉटन कुर्ते को व्हाइट कलर की पैंट के साथ पेयर किया. अपने लुक को एक्टर ने सनग्लासेस, शानदार स्टाइलिश वॉच और बेज कलर के शूज़ से कंप्लीट किया. इस दौरान रणबीर क्लीन-शेव लुक में हैंडसम लग रहे थे. अपने बालों को साइड-पार्टेड, बैकस्वेप्ट हेयरडू में स्टाइल किया. रणबीर का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

जबकि आलिया ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी औरसीक्विन वाले व्हाइट शॉर्ट कुर्ते को मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया. एक्सेसरीज़ के नाम पर एक्ट्रेस ने गोल्ड स्टेटमेंट झुमकी और उंगलियों में रिंग पहनी थी, जिसमें एक बड़ा डायमंड सेंटर स्टोन था. एक्ट्रेस ने अपने बालों को हाफ-अपडू स्टाइल में बांधा. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया.

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों का ध्यान खींचा इस बात ने खींचा कि वीडियो में रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में पकड़े हुए दिखाई दिए. वहीं आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान के साथ गॉसिप करती हुईं नजर आ रही हैं. पूरी फैमिली मुस्कुराते हुए वेन्यू में एंट्री करती हैं और वहां पर मौजूद स्टाफ को ग्रीट करते भी देखा गया.

फैंस को कपल का ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. लोग उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article