सुरभि ज्योति ने मैटरनिटी शूट की एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. ऑलिव ग्रीन कलर के सलवार सूट में क़ुबूल है एक्ट्रेस बेबी बंप (Surbhi Jyoti flaunts baby bump) थामे हुए कैमरे को पोज़ देती दिख रही हैं.

हाथों में फूल, चेहरे पर मां बनने की खुशी, चेहरे पर सादगी भरा मुस्कान- इन तस्वीरों में सुरभि बेहद खिली खिली और खूबसूरत नजर आ रही हैं. प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जंगल में फूल की तरह धीरे-धीरे खिलना."

एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया. फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. सेलेब्स भी सुरभि की इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी पोस्ट करके रिएक्ट किया है. मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कितनी सुंदर लग रही हो', वहीं, आरती सिंह और अनीता हसनंदानी ने हार्ट इमोजी के साथ प्यार बरसाया है.

बता दें कि सुरभि शादी के डेढ़ साल बाद जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देनेवाली हैं. हाल ही में उन्होंनेन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी. उन्होंने बेबी शूज़ की तस्वीर शेयर करके लिखा था, "ॐ. हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो गया है. हमारा छोटा-सा प्यार इस जून में आने वाला है."

बता दें कि सुरभि ज्योति ने सुमित सुरी से 27 अक्टूबर 2024 को जिम कॉर्बेट के अहाना रिजॉर्ट में धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसमें ढेरों टीवी स्टार्स भी शामिल हुए थे. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ कई दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
