एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर इन दिनों स्पेन में वेकेशन मना रही हैं. आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) ने इस वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में आलिया बीच आउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं.

आलिया भट्ट आजकल स्पेन के मालोर्का में अपनी गर्ल गैंग के साथ फन टाइम स्पेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की स्पेन वेकेशन की फोटो सामने आई हैं. ये तस्वीरें आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. गर्ल गैंग के वेकेशन की ये फोटोज फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं.

आकांक्षा रंजन कपूर ने आलिया भट्ट के साथ स्पेन वेकेशन की फोटो सीरीज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन फोटोज में आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर के साथ फन और क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं.

इस पूरे फोटो की सीरीज में कभी आलिया फ्रेंड्स के साथ कैफे में बैठकर बातें करती हुईं, तो कभी गर्ल गैंग के साथ बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही है. एक में पूरा गर्ल गैंग समंदर के किनारे खड़े होकर हंसते मुस्कुराते हुए पोज देता हुआ दिख रहा है.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा है- दिस एंड नथिंग एल्स. यानी गर्ल गैंग इस वेकेशन को इतना एंजॉय कर रहे हैं कि उन्हें इससे ज्यादा और कुछ नहीं चाहिए.

इस स्पेन वेकेशन में आलिया का स्टनिंग लुक्स फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है. एक फोटो में एक्ट्रेस रेड कलर के बीच आउटफिट के साथ सिर पर व्हाइट बंडाना बांधे हुए स्टनिंग लग रही है. ये बंडाना आलिया पर सूट भी कर रहा है.एक और फोटो में आलिया व्हाइट लेस वाले नेट टॉप में ग्लैमरस लग रही हैं.
