Close

यामी गौतम और आदित्य धर नहीं छोड़ रहे हैं मुंबई, कपल नहीं शिफ्ट होगा हिमाचल प्रदेश, धुरंधर टीम ने किया क्लियर (Yami Gautam And Aditya Dhar Not Leaving Mumbai For Himachal Pradesh Director Team Clarifies)

पिछले दिनों एक रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला कि यामी गौतम और आदित्य धर (Yami Gautam And Aditya Dhar) मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बसने जा रहे हैं. वायरल हुई इस खबर पर ‘धुरंधर’ फिल्ममेकर की टीम ने अपना रिएक्शन दिया है.

नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर के बारे में पिछले दिनों से ये खबर वायरल हो रही थी कि धुरंधर कपल मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांति की तलाश में हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने हो रहे हैं. एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि यामी और आदित्य बेटे के साथ हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो रहे हैं. काम के सिलसिले में दोनों मुंबई आते जाते रहेंगे.

बता दें कि वायरल हुई ये खबर सच नहीं है. ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की टीम ने इस खबर का खंडन किया है. आदित्य को टीम ने ‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में इस खबर को खारिज किया है.

टीम ने कहा, ‘नहीं, ये सच नहीं है. ये खबर कौन भेज रहा है?’ टीम के इस बयान से बिल्कुल साफ है कि यामी और आदित्य मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में परमानेंट नहीं बस रहे हैं. वे यहीं रहेंगे.

असल में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यामी गौतम और आदित्य धर मुंबई छोड़कर हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होने वाले हैं. रिपोर्ट में ये भी था कि दोनों मुंबई की भागदौड़ और लाइमलाइट से दूर एक शांत जिंदगी जीना चाहते हैं. इसलिए वे हिमाचल प्रदेश में परमानेंट बसने जा रहे हैं. अब आदित्य धर की टीम ने इन खबरों को गलत बताया है.

Share this article