Close

बेटी संग इंडिया-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे आलिया और रणबीर, कभी ताली बजाती कभी टीम इंडिया को चीयर करती नज़र आईं राहा, क्यूटनेस ने जीता दिल (Alia- Ranbir bring daughter to watch India–England T20 semi-final at Wankhede, Raha cheers for India, adorable videos go viral)

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Alia Bhatt- Ranbir Kapoor) की लाडली राहा कपूर (Raha Kapoor) की एक झलक फैंस और नेटीज़न्स के लिए विजुअल ट्रीट से कम नहीं होती. राहा का स्वैग ही ऐसा होता है कि पूरा सोशल मीडिया उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाता है. अब रणबीर-आलिया बेटी राहा के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच (India–England T20 semi-final) देखने पहुंचे तो सबकी निगाहें राहा पर ही टिक गईं. अब स्टेडियम से उनके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कल की शाम  यादगार रही. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत का गवाह बनने कई बॉलीवुड स्टार भी पहुंचे थे. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपनी नन्ही बेटी राहा के साथ मैच देखने पहुंचे थे. तीनों ने टीम इंडिया की ब्लू जर्सी पहनी थी और मैच का हर मोमेंट एन्जॉय करते नज़र आए.

Alia & Ranbir with daughter

लेकिन सबकी निगाहें तो राहा पर ही टिक गईं.   रणबीर की गोद में बैठी राहा भी मैच को एन्जॉय करती दिखीं. मैच में जब भी रोमांचक पल आता, तो राहा कभी खुशी से ताली बजाती तो कभी और टीम इंडिया को चीयर (Raha cheers for India) करती नजर आईं. 

Alia & Ranbir with daughter

वहीं कुछ तस्वीरों में आलिया भट्ट बेटी और पति को निहारते हुए दिख रही हैं. एक और तस्वीर में रणबीर अपनी बेटी से बातें करते नजर आए.  

Alia & Ranbir with daughter

राहा इन पलों में इतनी क्यूट लग रही हैं कि उनकी क्यूटनेस अब लोगों का दिल जीत रही है. इस पल के छोटे-छोटे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लंबे समय बाद राहा की झलक देखकर फैंस खुश हो गए हैं और उन पर जीभरकर प्यार लुटा रहे हैं.

बता दें, इस मैच को देखने के लिए और भी कई सेलेब्स वानखेड़े पहुंचे थे, जिनमें वरुण धवन, अनिल कपूर, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, आकाश अंबानी और श्लोक मेहता आदि लोग शामिल थे.

Share this article