Close

तमन्ना भाटिया के लिए ‘माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है’ वाले कॉमेंट पर अन्नू कपूर ने दी सफाई, बोले ‘लोगों ने मुझे गालियां दीं, खूसट बूढ़ा और सठिया गया जैसी बातें कहीं’ (Annu Kapoor defends ‘Dudhiya Badan’ remark on Tamannaah Bhatia, Says- If I had said Milky Body there would have been no problem’)

अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की बातें लोगों को पसंद आती हैं. लेकिन कई बार उनकी यही बेबाकी लोगों को चुभ जाती है और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) को लेकर कुछ ऐसा कह (Annu Kapoor on Tamanna Bhatia) दिया था कि लोग उन्हें खूब भला बुरा कहने लगे थे. अब इस मामले में अन्नू कपूर ने सफाई दी है और उतनी ही बेबाकी से अपनी बात कही है. 

Tamannaah Bhatia

कुछ दिनों पहले अन्नू कपूर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बिंदास बातें की थीं. वहीं जब उनसे तमन्ना भाटिया के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग उनसे खफा हो गए. दरअसल उनसे सवाल किया गया था कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया (Annu Kapoor milky body remark for Tamanna Bhatia) पसंद हैं? तो इसका रिप्लाई करते हुए उन्होंने कहा था, "आहा, माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है."

Annu Kapoor

मामला पिछले साल अक्टूबर का है. इस बयान के बाद अन्नू कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा. लोग उन्हें गालियां तक देने लगे. ट्रोलिंग से परेशान होकर हाल ही में उन्होंने इस पूरे मामले पर सफाई दी और कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया और उनका ऐसा कोई गलत इरादा नहीं था.

Tamannaah Bhatia

अब हाल ही में अन्नू कपूर ने एक पॉडकास्ट में इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा, "लोगों ने मुझे गालियां दीं, खूसट बूढ़ा और सठिया गया जैसी बातें कहीं. ये सारा मसला भाषा का है. अगर मैंने अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहा होता, तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती. लेकिन जब मैंने वही बात हिंदी में दूधिया बदन कही, तो लोगों को वह चुभ गई. उन्होंने आगे कहा कि तमन्ना उनकी बेटी की उम्र की हैं और उनके मन में उनके लिए किसी तरह की कोई गलत भावना नहीं है.

Annu Kapoor

अन्नू कपूर ने आगे कहा है कि उनकी बात को गलत समझा गया और वह माफी मांगने को भी तैयार हैं. "अगर कभी वह एक्ट्रेस मुझसे इस बारे में पूछेंगी, तो मैं साफ कहूंगा कि हां, मैंने ऐसा कहा था और अगर उन्हें मेरी बात का बुरा लगा होगा, तो मैं उनके पैर पकड़ लूंगा. 71 साल की उम्र में मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना या गलत नीयत रखना बिल्कुल नहीं था."

Share this article