Close

चूड़ा सेरेमनी में भाई अर्जुन कपूर के गले लगकर इमोशनल हुईं अंशुला कपूर, छलक पड़े आंसू, अर्जुन कपूर ने निभाई बड़ा भाई होने की सारी रस्में (Anshula Kapoor gets emotional during Kaleere ceremony with Arjun Kapoor, Anshula seen in tears as she embraced Arjun Kapoor) 

बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) आज यानी 6 जुलाई को शादी (Anshula Kapoor's wedding) के बंधन में बंधने वाली हैं. वो रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ वो सात फेरे लेंगी. शादी से पहले उनके सारी प्री वेडिंग रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई. प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया की फीड में छाई हुई हैं.

Anshula Kapoor Kaleere ceremony
Anshula Kapoor Kaleere ceremony

कल मेहंदी सेरेमनी के बाद अंशुला की चूड़ा सेरेमनी (Anshula Kapoor's chooda ceremony) हुई, जिसकी शानदार तस्वीरें सामने आईं. चूड़ा सेरेमनी में अंशुला कपूर काफी खुश दिखाई दीं, लेकिन जैसे ही वो बड़े भाई अर्जुन कपूर के गले लगीं, वो इमोशनल (Anshula Kapoor gets emotional) हो गईं. इस इमोशनल मोमेंट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

Anshula Kapoor Kaleere ceremony
Anshula Kapoor Kaleere ceremony

अपनी चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें अंशुला ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. चूड़ा रस्म के बाद अंशुला कपूर ने परंपरा के मुताबिक, कलीरे झटकाने की रस्म भी निभाई. अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और ओरी भी पूरे एक्साइटमेंट के साथ इस खास रस्म का हिस्सा बने. कलीरे झटकाने की रस्म के दौरान अर्जुन कपूर और शनाया कपूर पर कलीरे पर गिरे. ऐसा माना जाता है कि जिस अविवाहित इंसान पर कलीरे गिरते हैं, उसकी जल्दी ही शादी हो जाती है.

Anshula Kapoor Kaleere ceremony
Anshula Kapoor Kaleere ceremony

प्री वेडिंग रस्मों के दौरान अर्जुन कपूर ने बड़ा भाई होने की सारी रस्में निभाई. अंशुला ने अपनी चूड़ा रस्म में काफी इंजॉय किया, लेकिन जैसे ही वो भाई अर्जुन कपूर के गले लगीं, वो अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाई और उनके आंसू छलक पड़े. सबसे दूर होने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया. भाई-बहन के बीच का ये इमोशनल मोमेंट अब फैंस को भी इमोशनल कर रहा है.

Anshula Kapoor Kaleere ceremony

बता दें अंशुला और रोहन आज मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में सात फेरे लेंगे. शादी में कपूर परिवार के करीबी रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. मेहमानों के लिए मॉडर्न इंडियन ड्रेस कोड भी रखा गया है.

Share this article