बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर अंशुला कपूर (Arjun Kapoor Sister And Social Media Influncer Anshula Kapoor) बेटी जल्द ही दुल्हन (Soon to Be Bride) बनने वाली हैं, लेकिन उस से पहले अंशुला कपूर अपने कजिन्स और फ्रेंड्स के साथ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करने सियोल पहुंची हुई है.

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. अपनी शादी से पहले अंशुला कपूर ने अपने क्लोज फ्रेंड्स के साउथ कोरिया में बैचलर पार्टी का मजा लिया. और अब अंशुला कपूर की बैचलर पार्टी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की ये फोटोज फैंस के मन हो भा रही हैं.

अंशुला कपूर की शादी की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अंशुला ने अपना प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है. साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी सेलिब्रेट कर रही अंशुला ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं.

इस तस्वीरों में अंशुला सैश और गुलाबी टियारा पहने बेहद खुश लग रही हैं. बैचलर पार्टी को टीम ब्राइड वाले प्रॉप्स और कलरफुल डेकोरेशन से सजाया गया था. गर्ल गैंग ने कोरियन स्टाइल में फिंगर हार्ट जेस्चर भी दिए. सोशल मीडिया पर अंशुला की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं. लोग जमकर इन तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं.

किसी ने नाइस, ब्यूटीफुल, अमेजिंग लिखकर कमेंट किया है तो कुछ लोगों ने हार्ट वाले इमोजी सेंड किए हैं. दूसरी तरफ कुछ लोग इन फोटोज को देखकर सवाल कर रहे हैं कि इन तस्वीरों में खुशी और जाह्नवी कपूर नजर नहीं आ रहीं हैं.

अर्जुन कपूर ने बहन की बैचलर पार्टी की इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए अपना प्यार लुटाया है. बता दें कि अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी कर रही.
