Close

वेडिंग एनिवर्सरी पर पति संग रोमांटिक हुईं टीवी की ‘अनुपमा’, पूल में गले लगाकर दिए पोज, बोलीं- तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं (Anupama fame Tv show Rupali Ganguly Celebrates 13 Years Of Marriage With Husband Ashwin Verma, Shares romantic pics, writes- ‘Want to grow old with you)

टीवी शो 'अनुपमा' (Tv show Anupama) टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो है. टीआरपी की रेस में भी ये हमेशा आगे रहता है. शो में अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी सबकी फेवरेट बन चुकी हैं. लोगों को अनुपमा से अपनी जिंदगी का स्ट्रॉन्ग कनेक्शन फील होता है. रूपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट और तस्वीर भी शेयर करती रहती हैं. 

Rupali Ganguly

आज रुपाली अपना 13th वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं. वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति संग मालदीव वेकेशन से कई रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और बेहद खास अंदाज में पति अश्विन के. वर्मा को वेडिंग एनिवर्सरी विश किया है. 

Rupali Ganguly

मालदीव वेकेशन की जो तस्वीरें रुपाली गांगुली ने शेयर की हैं, उनमें वो अपने पति के साथ रोमांटिक पोज़ देती दिख रही हैं. वो पति की बांहों में पूल में चिल करती नजर आईं. रूपाली ने पूल में पति संग रोमांटिक पोज भी दिए. तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने पति पर प्यार भी लुटाया है. उन्होंने लिखा, 'टेढ़ा है पर मेरा है. हैप्पी 13th वेडिंग एनिवर्सरी रुद्रांश के बापू. हमेशा मेरा साथ देने के लिए थैंक यू. मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं."

Rupali Ganguly

टीवी पर हमेशा साड़ी पहनने वाली रुपाली गांगुली को बीच वियर में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. उनका ये अंदाज अब फैंस को दीवाना बना रहा है. फैंस अब उनकी इस पोस्ट पर रियेक्ट करके उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

Rupali Ganguly

बता दें कि रूपाली गांगुली ने साल 2013 में बिजनेसमैन अश्विन के. वर्मा (Ashwin K Verma) संग शादी रचाई थी. शादी के सालों बाद भी कपल को एक बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने रुद्रान्श रखा है.

Rupali Ganguly

Share this article