Close

अलविदा आशा ताई: नहीं रहीं बॉलीवुड की आवाज और दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 साल की उम्र में हुआ निधन (Asha Bhosle, legendary singer and voice of Bollywood for decades, dies at 92)

बॉलीवुड जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले (Bollywood Legendry Singer Asha Bhosle) को बीते शनिवार की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था. हाल ही में आशाजी के बेटे ने ये खबर दी है कि करीबन 7 दशकों से अपनी शानदार आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली आशा ताई का 92 की उम्र में निधन हो गया. और उनका अंतिम संस्कार सोमवार को 4 बजे शिवजी पार्क में किया जाएगा.

Asha Bhosle

बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को निधन हो गया. सिंगर को शनिवार की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे आईसीयू में दाखिल थीं. अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनके इलाज की पुष्टि की थी.

Asha Bhosle

आशा ताई की पोती जनाई भोसले ने बीती रात एक्स (पुराना ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि बहुत अधिक थकान और चेस्ट में इन्फेक्शन होने के कारण आशाजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Asha Bhosle

संगीत परिवार में जन्मी आशाजी का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था. उनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था. और वे स्वर साम्रगी लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. बचपन से ही गाना शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 1943 में मराठी फिल्म में पहला गाना गया था और 1948 में हिंदी फिल्म चुनरिया में गाया था.

Asha Bhosle

देश की सबसे बहुमुखी प्लेबैक सिंगर्स में से एक आशाजी ने अपने संगीत जीवन नेशंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आर डी बर्मन, ओ पी नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी और ए आर रहमान के साथ काम।किया है.शामिल हैं. इतना ही नहीं उन्होंने गजल, भजन, रोमांटिक गाने, कैबरे और फिल्मी गीतों में अपनी आवाज देकर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई.

Asha Bhosle

आशा जी को सात फिल्मफेयर अवॉर्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (2000), पद्म विभूषण (2008) से सम्मानित किया गया था. आशाजी के फैंस को बता दें कि उन्होंने 20 भाषाओं में 12000 से अधिक गाने गाए हैं. आशा ताई के जाने से इंडस्ट्री के संगीत जगत सहित देशभर में शौक की लहर छा गई है.

Share this article