Close

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीताजी ने अपने घर पर रखी नवरात्रि की पूजा, की कलश स्थापना और हवन, लिया माता का आशीर्वाद (Babita Ji Of Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Munmunutta Performed Navratri Puja In Her Luxurious House)

मोस्ट पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) की बबीताजी फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Babita ji Fame Actress Munmun Dutt) ने अपने इंस्टाग्राम पर नवरात्रि पूजन (Navratri Poojan) की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इस तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने लक्जरियस घर में नवरात्रि के शुभ मौके पर कलश स्थापना करते (Kalash Sthapana) हुए और माता की पूजा करते हुए नज़र आ रही हैं.

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में चुलबुली बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता असल जिंदगी में बहुत स्पिरिचुअल टाइप की हैं. पूजापाठ में विश्वास रखने वाली मुनमन ने अपने आलीशान घर में नवरात्रि के खास मौके पर कलश स्थापना की और माता की पूजा की.

और अब मुनमुन दत्ता के ये नए और लेटेस्ट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.मुनमुन दत्ता मुंबई में एक बड़े और आलीशान घर की मालकिन बन चुकी हैं. हालांकि, शुरुआती दौर में उन्हें आर्थिक परेशानियों का भी खूब सामना करना पड़ा था.

एक समय ऐसा था बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के पास घर का किराया चुकाने तक के भी पैसे नहीं थे. लेकिन आज मुनमुन दत्ता करोड़ों के घर की मालकिन है. जी हां एक्ट्रेस ने अपने सपनों का घर करीब 5 साल पहले 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा था.

सोशल मीडिया पर शेयर की इन तस्वीरों में मुनमुन ने नवरात्रि के मौके पर अपने घर में कलश स्थापना करते हुए, पूरे विधि विधान से हवन करते हुए, हवन की आहुति लेते हुए, उसकी परिक्रमा करते हुए, मां दुर्गा की पूजा करते हुए, दोनों हाथ जोडकर सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद लेते हुए और पूरे घर में आरती दिखाते हुए दिखाई दे रही हैं .

एक्ट्रेस की इस फोटो और वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं.

 

Share this article