बालिका वधू की गहना यानी नेहा मर्दा फिलहाल मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने काफी लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूरी बना रखी है.लेकिन, सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. अब वो प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी के लिए ढेर सारे गिफ्ट लेकर पहुंची हैं और ये मोमेंट अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के घर शादी के 10 साल बाद खुशियां आनेवाली हैं. दिव्यांका प्रेग्नेंट (Divyanka Tripathi is pregnant) हैं और जून में बच्चे को जन्म देनेवाली हैं. टीवी वर्ल्ड के उनके फ्रेंड्स इस पावर कपल के लिए बेहद खुश हैं और अक्सर उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं. अब बालिका वधु की गहना बींदणी (Gehna Bindani from Balika Vadhu) दिव्यांका त्रिपाठी के लिए गिफ्ट लेकर पहुंची हैं.

दिव्यांका और नेहा (Neha Marda) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दिव्यांका के लिए कई सारे गिफ्ट लेकर उनके यहां पहुंची हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि नेहा, दिव्यांका को एक एक कर गिफ्ट (Neha Marda gifts Shri Ramlala Idol to Divyanka) दे रही हैं और इन गिफ्ट्स को देखकर दिव्यांका बेहद एक्साइटेड और खुश लग रही हैं.

इन गिफ्ट्स में से सबसे खास था भगवान श्रीराम लला की मूर्ति, जिसे देखकर दिव्यांका इमोशनल हो गईं. इस मोमेंट को दोनों ने कैमरे में कैप्चर कर लिया और अब इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. श्रीराम लला की मूर्ति देते हुए नेहा ने दिव्यांका को ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- "हमेशा यूं ही हंसते मुस्कुराते रहो, हेल्दी रही. भगवान आनेवाले हैं."

श्रीराम लला की मूर्ति देखकर फैंस खुश हो गए हैं. उनके इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस प्यार बरसा रहे हैं और इसे बेस्ट मोमेंट बता रहे हैं.

दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट एडोरेबल कपल माने जाते हैं. दोनों की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं. दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे, वहीं पहले दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. फाइनली दोनों ने भोपाल में ग्रैंड वेडिंग की. अब 10 साल बाद लंबे इंतजार के बाद कपल घर फाइनली पैरेंट्स बननेवाले हैं. उनके घर जून में बेबी आएगा.
