Close

भारती सिंह ने घर में रखी सत्यनारायण की कथा, पूजा कर बच्चों के लिए की प्रार्थना, भगवान की भक्ति में डूबकर किया काजू का नामकरण (Bharti Singh performs Satyanarayan puja to mark the name announcement, Prays for her sons and family)

भारती सिंह (Bharti Singh) बेहतरीन कॉमेडियन तो हैं ही, उससे भी अच्छी इंसान हैं और अपनी फैमिली के लिए डेडिकेटेड बेटी, पत्नी और मां भी हैं. भारती की भगवान में भी बहुत आस्था है, जो उनके सोशल मीडिया हैंडल पर दिखाई भी देता है. पिछले दिनों उन्होंने घर में सत्यनारायण की कथा (Bharti Singh performs Satyanarayan puja) रखी थी, जिसकी झलक उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दिखाई है. 

Bharti Singh

मौका था उनके न्यू बॉर्न बेबी बॉय काजू (Kaju) के नामकरण संस्कार (Kaju's naming ceremony) का. हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर काजू के नामकरण की 3 तस्वीरें दो दिन पहले ही शेयर कर दी थीं और बेटे का नाम भी अनाउंस कर दिया था. उन्होंने अपने बेटे का नाम यशवीर (Yashveer) रखा है. 

Bharti Singh

अब उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि काजू के नामकरण के दिन उन्होंने घर में सत्यनारायण की कथा रखी थी. इस मौके पर घर को बेहद खूबसूरती से डेकोरेट किया था. गोला ने पापा हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के साथ मिलकर फैंस को पूरे घर का टूर भी करवाया और पूरा डेकोरेशन दिखाया.

Bharti Singh

व्लॉग में भारती हर्ष के साथ कथा सुनती और फिर आरती करती दिखाई दे रही हैं. इस मौके पर उनके साथ गोला (Gola) भी बैठा है, जबकि काजू हर्ष की गोद में है. भारती ने पूरे परिवार के साथ मिलकर पूजा और प्रार्थना की. इसके बाद गोला अपने छोटे भाई का नाम रिवील करता है. 

Bharti Singh

इस मौके पर भारती ने रेड कलर का सूट पहना था. मांग में सिंदूर, बालों में फूल, माथे पर लाल रंग की बड़ी सी बिंदी लगाए भारती एकदम देसी लुक में दिखाई दीं, जबकि हर्ष, गोला और काजू पर्पल रंग के कुर्ते पायजामा में ट्विनिंग करते दिखाई दिए. पूजा के बाद सबने खाने पीने का भी जमकर लुत्फ उठाया और खूब एन्जॉय किया.

Bharti Singh

भारती सिंह के इस व्लोग को लोग ख़ूब पसंद कर रहे हैं और रीति रिवाज और अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए भारती की तारीफ कर रहे हैं, साथ ही यशवीर पर खूब सारा प्यार भी लुटा रहे हैं.

Bharti Singh

Share this article