भारती सिंह एक बहुुत अच्छी कॉमेडियन हैं. मौक़ा मिलने पर वो सिर्फ़ दूसरों का ही नहीं, बल्कि अपना भी मज़ाक उड़ाने से भी नहीं चूकती हैं. भारती का यही अंदाज़ उनके फैन्स को बहुत पसंद आता है.
भारती के टीवी इंडस्ट्री में बहुत से फ्रेंड्स हैं, रित्विक धनजानी उनमें से एक हैं. इन दिनों रित्विक भारती की वर्कआउट करने में मदद कर रहे हैं, एक्सरसाइज़ सिखाने के साथ-साथ रित्विक भारती के कुछ मज़ेदार क्षण कैप्चर करने से नहीं पीछे हटते.

अगर आप रित्विक के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखेंगे, तो अापको अंदाज़ा हो जाएगा कि वे कितने शरारती हैं. रित्विक ने एक ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में भारती बहुत ध्यान से वर्कआउट कर रही हैं और रित्विक उनकी रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. हालांकि वीडियो में रित्विक नहीं दिख रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज़ सुनी जा सकती है. वे भारती को मिल्खा कहकर पुकार रहे हैं और उनके जोर लगाने के लिए कहते हैं, तो भारती कहती हैं कि मां-बहन एक कर दी. आप भी देखें यह मज़ेदार वीडियो.
https://www.instagram.com/p/BkdItFYBBW-/?taken-by=glamouralertpunjabi
ये भी पढ़ेंः मॉमी करीना और प्यारी-सी लड़की के साथ लंदन के ज़ू गए तैमूर
