टीवी के फेवरेट कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी (Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary) सोशल मीडिया के भी फेवरेट कपल हैं. कपल प्रोफ़ेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी बेस्ट तरीके से मैनेज करते हैं. एक्टर्स होने के साथ ही दोनों डॉटिंग कपल भी हैं और दोनों बेटियों लियाना (Liana Chaudhary) और दिविषा (Divisha Chaudhary) की पैरेंटिंग को पूरा वक्त देते हैं और उनके साथ अक्सर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाते हैं. खासकर देबिना बनर्जी बेटियों की परवरिश को पूरा वक्त देती हैं और अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नज़र आ जाती हैं.

अब चूंकि स्कूलो का समर वेकेशन स्टार्ट हो चुका है तो देबिना भी अपनी दोनों बेटियों के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं. वो इन दिनों गोवा (Debina Bonnerjee enjoys vacation in Goa) में हैं, जहां वो लियाना और दिविषा के साथ समर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें (Debina Bonnerjee's Goa vacation pics) भी वो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं.


गोवा ट्रिप में देबिना बेटियों के साथ चिल कर रही हैं और हर मोमेंट को कैमरे में कैप्चर कर रही हैं. इस दौरान मां-बेटियों ने स्विमिंग पूल में जमकर मस्ती की और बीच कपड़ों में फ़ोटो भी क्लिक करवाएं.


खासकर लियाना और दिविषा ने पूल टाइम को खूब एन्जॉय किया और ढेर सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाई.

देबीना भी पूल में ब्लैक स्विमसूट में नजर आ रही हैं, जबकि उनकी दोनों लाडली पानी में खेलते दिख रही हैं.

पूल टाइम के बाद बच्चों ने एक्टिविटीज में भी पार्टिसिपेट किया और शू पेंटिंग की.

देबिना की बेटियों संग गोवा वेकेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. यूजर्स इन तस्वीरों पर कॉमेंट करके उन पर खूब सारा प्यार उड़ेल रहे हैं.

खासकर लियाना और दिविषा की क्यूटनेस इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है. उनकी मासूमियत और अंदाज ने तस्वीरों को और भी खास बना दिया है. फैंस देबिना-गुरमीत की दोनों लाड़लियों पर प्यार बरसा रहे हैं.

बता दें कि देबिना को जब भी फुर्सत मिलती है वो दोनों बेटियों संग घूमने निकल देती हैं. गुरमीत बिजी हों तो भी वो अकेले ही वेकेशन एन्जॉय करती हैं और दोनों बेटियों को भी स्पेशल फील कराती हैं.

