मेरी हंसी में छुपे दर्द को भी
पहचान लेते हैं,
वो पापा हैं जो मुझसे बेहतर मुझे जानते हैं...
सच, पिता का साया ही कुछ ऐसा अदभुत होता है. यहां पर पिता बने सेलेब्स की अनुभूतियां भी कई ख़ूबसूरत कहानी बयां कर रही हैं.

विक्की कौशल
विक्की अपने बेटे विहान से जुड़े एहसास को जादुई बताते हैं. पिता बनने का वो लम्हा उनके जीवन का सबसे यादगार पल रहा है. पिता बनने के बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशियां बयां करते हुए लिखा था, हमारी ख़ुशियों का बंडल आ गया है. प्यार व आभार के साथ हम अपने नन्हें मेहमान का वेलकम करते हैं. मैं फादरहुड को भरपूर एंजॉय कर रहा हूं.
7 जनवरी, 2026 के दिल वे पिता बने थे. बच्चे के कारण नींद की कमी को फेस करने के बावजूद उन्हें कोई शिकायत नहीं है. बल्कि वे बेहद ख़ुश हैं और ऊपरवाले के शुक्रगुज़ार हैं. एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने मोबाइल फोन के गुम होने का डर रहता है. वे नहीं चाहते कि उनके फोन को कुछ हो, क्योंकि उसमें उनके बेटे की ढेर सारी फोटोज़ और वीडियोज़ हैं.
पिता बनने को लेकर अपनी पत्नी कैटरीना कैफ का आभार व्यक्त करते हुए वे कहते हैं कि वो एक योद्धा है, क्योंकि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी व मदरहुड का बड़े साहस से सामना किया था.

रणदीप हुड्डा
रणदीप के लिए बेटी का जन्म दोहरी ख़ुशी लेकर आया. दरअसल, 10 मार्च को ही उनके पिता रणबीर जी का जन्मदिन होता है और उसी दिन उनकी पत्नी लिन लैशराम ने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया. इसे लेकर उन्होंने लिन को धन्यवाद कहा और अपनी गुड़िया को जीवनभर का अनमोल प्यार बताया. बेटी का नाम उन्होंने न्योमिका रखा है और अक्सर उस ढेर सारा प्यार लुटाते नज़र आते हैं. रणदीप ने लिन से कहा कि मुझे पिता बनाने व हमारी नन्हीं सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद!
इस डबल ख़ुशी के अवसर पर उन्होंने ख़ास हरियाणवी अंदाज़ में कहा- “दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई! आज जब मैं पिता बना हूं, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है पापा.”

राघव चड्ढा
19 अक्टूबर, 2025 को पिता बनने के बाद राघव चड्ढा को एहसास हुआ कि बच्चे के लिए पैरेंट्स यानी मां-पिता दोनों का ही भरपूर साथ होना कितना ज़रूरी होता है. इसी कारण मार्च, 2026 में उन्होंने पार्लियामेंट में पैटरनिटी लीव को लेकर क़ानून बनाए जाने की मांग तक कर दी. राघव चड्ढा का मानना है कि बच्चे की परवरिश की ज़िम्मेदारी स़िर्फ मां की नहीं है, पिता की भी उतनी ही ज़िम्मेदारी होती है. बच्चे के लिए मां का साथ जितना ज़रूरी है, उतना ही पिता का साथ भी अहम है और उसे इसका अधिकार मिलना चाहिए. इस इमोशनल पहलू को हम सभी को समझना होगा. जब नए मेहमान के आने की ख़ुशी में माता-पिता दोनों को ही बधाइयां दी जाती हैं, फिर शिशु की देखभाल को लेकर मां पर ही पूरी ज़िम्मेदारी क्यों डाल दी जाती है. व़क्त आ गया है कि इसे बदलना चाहिए.
पति की इन भावनाओं और सार्थक पहल की पत्नी परिणीति चोपड़ा ने तारीफ़ करते हुए कहा कि पिता के रूप में उनका यह प्रयास प्रशंसनीय है. मैंने उन्हें हर रोज़ अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए देखा है.

राजकुमार राव
बेटी के पापा बनने के बाद राजकुमार राव बेहद ख़ुश हैं. पापा बनने की ख़ुशी बयां करते हुए उन्होंने कहा, हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें बेटी के रूप बहुत बड़ा आशीर्वाद दिया है. मेरी बेटी पार्वती मेरे लिए लकी चार्म है, ऐसा कहना सही नहीं होगा. मेरा यह मानना है कि कामयाबी कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से मिलती है. नवंबर में जब से नन्हीं परी मेरे और पत्रलेखा के जीवन में आई है तब से हमारी प्राथमिकथाएं काफ़ी बदल गई हैं. अब मैं सालभर में दो फिल्म से अधिक नहीं करूंगा, ताकि अपनी पार्वती के साथ अधिक समय बिता सकूं. अब मैं काम से अधिक महत्व अपनी बेटी को देना चाहूंगा. मैं उसे बड़े होते हुए देखना चाहता हूं. उसके लिए मैंने पांच महीने काम से ब्रेक भी लिया था. पर अब चाहता हूं कि कम काम करूं और उसके साथ ज़्यादा समय बिताऊं. यह ख़ूबसूरत इत्तेफ़ाक ही रहा है कि घर में लक्ष्मी आने की ख़बर के साथ ही पत्रलेखा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने की न्यूज़ भी आई.

सिद्धार्थ मल्होत्रा
पापा बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा सातवें आसमान पर हैं. उनका कहना है, अब मैं अपने घर का हीरो नहीं हूं, बल्कि मेरी बेटी साराया सुपरस्टार व पत्नी कियारा सुपरहीरो हैं. मेरे लिए पिता बनने का अनुभव बहुत ही ख़ास रहा है. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि अब तक मैं ऐसे शख़्स (बेटी) के साथ बहुत सारी बहस हार चुकाा हूं, जो अभी बोल भी नहीं सकती है. मेरा नया रोल शुरू हो गया है. मैं गर्ल डैड हूं. सराया के डायपर बदलने से लेकर घर का माहौल ख़ुशनुमा रखने तक हर छोटी-छोटी बातों का ख़्याल रख रहा हूं.
साराया ने मुझे ज़िंदगी का एक ख़ास मक़सद देने के साथ ख़ुशी व सुकून दिया है. अब मैं काम से अलग भी ज़िंदगी में बहुत कुछ है कि अहमियत को समझने लगा हूं.
कियारा ने जिस तरह मां बनने और बच्चे होने तक की अपनी यात्रा को साहस और सकारात्मकता से निभाया है, वो काबिल-ए-तारीफ़ है. 15 जुलाई 2025 को जन्मी हमारी साराया के नाम का अर्थ है ईश्वर की राजकुमारी.

अरबाज़ खान
“सिपारा के नन्हें-नन्हें हाथ-पैर हैं, लेकिन वो हमारे (पत्नी शूरा) दिल का सबसे बड़ा हिस्सा है. उसे देखकर बेइंतहा ख़ुशी होती है.”
5 अक्टूबर को बेटी के जन्म पर अरबाज़ ने इमोशनल पोस्ट के साथ उसके छोटे-छोटे हाथ-पैर की फोटो साझा करके पिता होने की ख़ुशी ज़ाहिर की थी. बकौल अरबाज़ के उनकी ज़िंदगी का एक नया पर ख़ूबसूरत अध्याय शुरू हुआ है.

सूर्यकुमार यादव
7 मई, 2026 को अपनी बेटी रिद्धिमा के आगमन पर सूर्यकुमार ख़ुशी से बावले हो गए. इस यादगार पल पर उन्होंने रिपोर्टर्स व पैप्स को मिठाई बांटते हुए कहा कि यह लो, आप सभी भी मुंह मीठा करो. रिद्धिमा नाम देवी लक्ष्मी व सरस्वती से जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर उन्होंने मुस्कुराहट, शीश झुकाते हुए व ख़्वाबों के पूरा होने जैसे भावनाओं के साथ अपनी गुड़िया का वेलकम किया और कहा कि यह उनकी ज़िंदगी का बेहद ख़ास लम्हा है.

विवियन डीसेना
टीवी के हार्टथ्रॉब रहे विवियन ने अपने दूसरी बार पिता बनने की भनक किसी को भी लगने नहीं दी थी. पिता बनने पर कहा कि अब उनका एम्पायर बहुत बड़ा हो गया है, क्यों न हो, इस बार प्रिंस जो आया है. वे पहले से एक बेटी के पिता हैं.

इन पिताओं को भी सलाम!
करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर आईवीएफ के ज़रिए जन्मे यश व रूही जुड़वां बच्चों के सिंगल फादर हैं. वे कहते हैं- मैं अपने बच्चों को दिल से भरपूर प्यार करता हूं. चूंकि मैं अपने बच्चों को बेहतरीन परवरिश दे रहा हूं.

तुषार कपूर
तुषार कपूर आईवीएफ से लक्ष्य के पिता बने और अपनी अद्भुत फादर्स जर्नी को ‘बैचलर डैड’ किताब के रूप में प्रकाशित करके दुनिया को बताया.
- ऊषा गुप्ता
यह भी पढ़ें: हेलो अल्फा टाइम… आलिया भट्ट का किलर अंदाज़ (Hello Alpha Time… Alia Bhatt’s killer style)
Photo Courtesy: Social Media
