Close

‘मेरी रूह के दूसरे हिस्से को जन्मदिन मुबारक’  संजय दत्त के बर्थडे पर बेटी त्रिशाला ने लुटाया प्यार, शाहरान और इकरा ने पापा के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट (‘Happy Birthday To Other Side Of My Soul’ Trishala Showers Love On Papa Sanjay Dutt On His Birthday, Shahraan And Iqra Share Special Post)

बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त (Sanjay Dutt) का आज यानी 29 जुलाई को बर्थडे है. संजय आज 67 (Sanjay Dutt celebrating 67th birthday) साल के हो गए. इस खास मौके पर जहां दुनियाभर के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं, वहीं उनके तीनों बच्चों त्रिशाला (Trishala Dutt), शाहरान (Shahraan Dutt) और इकरा (Iqra Dutt) ने पापा के लिए खास बर्थडे पोस्ट शेयर किया है और उन्हें दुनिया का बेस्ट डैड बताया है. तीनों बच्चों का पापा संजय दत्त के लिए किए गए ये पोस्ट फैंस का दिल जीत रहे हैं.

Sanjay Dutt

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें रूह का हिस्सा बताया है. त्रिशाला ने संजय दत्त को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “मेरी रूह के दूसरे हिस्से को जन्मदिन मुबारक. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा.”

Sanjay Dutt

संजू बाबा के बेटे शाहरान दत्त ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे पापा. आप दुनिया के बेस्ट डैड हैं. हर पल मेरा साथ देने, मेरा हौसला बढ़ाने और मुझे सही रास्ता दिखाने के लिए आपको दिल से थैंक यू.  आप हमेशा स्वस्थ रहें, आपको बेशुमार खुशियां मिलें और भगवान आपको लंबी उम्र दें. आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे. लव यू ऑलवेज.” इसके साथ ही शाहरान ने दिल की ईमोजीज़ भी बनाई हैं. बेटे की पोस्ट पढ़कर संजय दत्त भी इमोशनल नज़र आए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “मैं भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं बेटा और हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा.”

Sanjay Dutt

बेटी इकरा ने भी पापा संजय दत्त के बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और पापा पर प्यार लुटाया है. इकरा ने बचपन की एक तस्वीर शेयर करके लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा. हर समय मेरा साथ देने, मेरा हौसला बढ़ाने और मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए थैंक यू पापा. मैं ईश्वर की आभारी हूं कि मेरी लाइफ में आप हैं. आपका ये बर्थडे ढेर सारी खुशियों और प्यार से भरा रहे. आई लव यू सो मच पापा.”

Sanjay Dutt

इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर आम लोगों और फैंस तक सोशल मीडिया पर संजू बाबा को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

Sanjay Dutt

Share this article