Close

पलक तिवारी और इब्राहिम अली की डेटिंग की अफवाहों पर श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने किया रिएक्ट, एक्टर बोले- उनकी मां को पूछिए (Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary React On Palak Tiwari And Ibrahim Ali Khan Dating Rumours Actor Said Ask Her Mother)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी (Shweta Tiwari’s Ex Husband Raja Chaudhari) ने अपनी बेटी पलक तिवारी (Daughter Palak Tiwari) और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Saif Ali Khan’s Son Ibrahim Ali Khan) की डेटिंग की अफवाहों (Dating Rumours) पर चौंकाने वाला खुलासा है.

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary

एक इंटरव्यू के दौरान जब राजा चौधरी से उनकी बेटी पलक तिवारी और इब्राहिम अली के बीच डेटिंग रयूमर्स को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने ये कहते हुए अपना रिएक्शन दिया कि उनकी मां से पूछें. इस सवाल का जवाब देने के लिए मैं राइट पर्सन नहीं हूं. ये सवाल आप उनकी मां से पूछिए. उन्हें इस रिश्ते से कोई परेशानी है कि नहीं.

Ibrahim Ali Khan

राजा ने ये भी कहा – मैंने सोशल मीडिया पर पलक से जुड़ी खबरों, फोटोज और वीडियोज को देखना बंद कर दिया है. मैने कई सालों तक पलक से अपना रिश्ता सुधारने की कोशिश की. पिछले 18 सालों में पलक से मैं सिर्फ 2 या 3 बार ही बात कर पाया हूं. साल 2022 या 2023 में पलक के बर्थडे पर मेरी और उनकी आखिरी बार मुलाकात हुई थी, तब भी हम ज्यादा देर तक साथ नहीं रहे. अब मैं खुद को उनका ‘बायोलॉजिकल फादर’ मानता हूं.

Palak Tiwari

राजा चौधरी ने बताया कि वे अपनी बेटी पलक की लाइफ में कोई दखल नहीं देते. क्योंकि वो अपनी मां के साथ रहती हैं. हां, अगर वो मेरे साथ होती या मेरी जिंदगी का हिस्सा होती, तो मुझे फर्क पड़ता. अब तो वो मुझे पिता नहीं मानती. इसलिए ये सवाल आपको मुझसे नहीं उनकी मां से पूछना चाहिए. अगर भविष्य में कभी उसे मेरी जरूरत हुई तो मैं उसके लिए हमेशा खड़ा हूं.

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary

बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने लव मैरिज की थी. बेटी पलक के 8 साल के होने पर दोनों अलग हो गए थे. एक्ट्रेस ने राजा पर घरेलू हिंसा और शराब की लत से जुड़ी परेशानियों के आरोप लगाए थे.

Share this article