Close

राशि के अनुसार ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न (How To Pray To Goddess Lakshmi According To Your Zodiac Sign)

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के यूं तो कई उपाय हैं, लेकिन राशि के अनुसार यदि लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के उपाय किए जाएं, तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है. राशि के अनुसार कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न? बता रहे हैं पं.राजेंद्र दुबे जी. Goddess Lakshmi 1) मेष राशि गणेशजी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं. रंगीन कंबल या गर्म कपड़े दान करें. कुत्तों को इमरती खिलाएं. नैऋत्य कोण में सरसों का दीपक रातभर जलाएं. 2) वृषभ राशि हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं. बच्चों को रेवड़ियां बांटें. दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाएं. 3) मिथुन राशि पानी वाला नारियल तथा बादाम दुर्गाजी को या काली मंदिर में (रात्रि में) दक्षिणा सहित चढ़ाएं. पक्षियों को दाना चुगाएं. घर के बड़े-बुज़ुर्गों को वस्त्रादि भेंट करें. घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. 4) कर्क राशि हनुमानजी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं. काली उड़द दान करें. तेल लगी रोटी कुत्तों को खिलाएं. पश्‍चिम दिशा में घी का दीपक जलाएं. 5) सिंह राशि सप्त अनाज दान करें. उड़द का सामान बांटें. घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. 6) कन्या राशि शनि मंदिर में तेल का दीपक लगाकर तेल दान करें. गरीबों को भोजन दान करें. नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
यह भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार धनतेरस पर किस राशिवाले क्या ख़रीदें? (Dhanteras Shopping According To Your Zodiac Sign & Vastu)
7) तुला राशि पीपल में मीठा जल चढ़ाकर तेल का दीपक लगाएं. रात्रि में घर के पश्‍चिम में घी का दीपक तथा नैऋत्य में तेल का दीपक जलाएं. 8) वृश्‍चिक राशि रंगीन कंबल दान करें. घर के ब्रह्मस्थल पर घी का दीपक रातभर जलाएं. हनुमानजी को लड्डू का नैवेद्य जलाएं. 9) धनु राशि गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं. गाय को रोटी पर घी तथा गुड़ रखकर खिलाएं. शिवजी को जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं. घर के नैऋत्य कोण में तेल का दीपक जलाएं. 10) मकर राशि साबुत मसूर दान करें. घर के बड़ों को भेंट दें. घर की दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाएं. 11) कुंंभ राशि दुर्गाजी को नारियल चढ़ाएं. पक्षियों को दाना चुगाएं. घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. सुगंधित जल से रुद्राभिषेक करें. 12) मीन राशि शनि मंदिर में दीपक, तेल तथा काली उड़द दान करें. तेल लगी रोटी कुत्तों को खिलाएं. पश्‍चिम दिशा में घी का दीपक जलाएं.
शुभ फल प्राप्ति के लिए अपनी राशि के अनुसार क्या दान करें, जानने के लिए देखें वीडियो:
https://youtu.be/EJIO_fEBUDI

Share this article