मुंबई की उस काली रात को 18 साल बीत चुके हैं, लेकिन 26/11 (26/11 attack on Mumbai) का जख्म आज भी देश की यादों में ताजा हैं. गोलियों की तड़तड़ाहट, जलते होटल, डरे हुए लोग और खामोश हो चुके कई परिवार, सब कुछ जैसे कल ही हुआ हो. इन सबके बीच आतंकी अजमल कसाब की कई कहानियां अनसुनी रह गईं. मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) हाल ही में मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कसाब के बारे में कई बातें (Ujjwal Nikam shares untold stories of Ajmal Kasab) शेयर कीं.
पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
उज्ज्वल निकम ने बताया, “कसाब मुझे बादशाह बोलता था. उससे मेरी जब कोर्ट में पहली बार मुलाकात हुई थी, तो चेहरा एकदम सीरियस था. उसकी आंखें एकदम छोटी थीं, वो मुझे घूरकर देख रहा था. इन आतंकियों को जब ट्रेनिंग दी जाती है, तो उन्हें सिखाया जाता है कि कोर्ट में कैसे बिहैव करना है. उन्हें बताया जाता है कि देखो तुम्हारे धर्म के खिलाफ यहां लोग ऐसे किया जाता है. ये लोग तो बेचारे अनपढ़ होते हैं. इन्हें कुछ पता नहीं होता.”

उज्ज्वल निकम ने आगे बताया, “हमने कसाब को बताया कि हमारे यहां देखो किस तरह सब नमाज़ अदा करते हैं. कैसे आपस में बातचीत करते हैं. पाकिस्तान में ऐसा नहीं है. मेरा ये मानना है कि मुल्ज़िम को कानून से जो सज़ा होती है, उससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. उसे एहसास कराना चाहिए कि तुम गुनाह नहीं करते तो अच्छा आदमी बन सकते थे, तुममें अच्छा आदमी बनने की काबिलियत है. इससे उसे अपराधबोध होता है. और अपराधबोध होना सबसे बड़ी सज़ा है.”

उज्ज्वल निकम ने बताया, “आखिरी समय में कसाब को बहूत पश्चाताप होने लगा था. जब ये 10 आतंकवादी आए थे तो इनके हाथ में कलावा बंधा हुआ था. जब मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि हाफिज सईद ने उसके हाथ में कलावा बंधवाया था. उसी ने कसाब का ब्रेनवाश किया था.” निकम जी ने बताया कि कसाब बहुत एक्टर था और बहुत एक्टिंग करता था. कभी गुस्से से देखता था, कभी इनोसेंट बन जाता था, “जब मैंने उसे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस वाला वीडियो दिखाया जिसमें वो लोगों को गोलियों से भूनते हुए दिखाई दे रहा था, तो वो बोलने लगा ये कौन है.”

ये पूछे जाने पर की हमारे यहां से कोई सिक्युरिटी लैप्स हुई थी, उज्ज्वल निकम ने कहा, “उन्हें कैसा पहचानते कि वो कौन हैं. उनके इंडियन आई कार्ड्स थे. कसाब के पास समीर दिनेश चौधरी नाम का आई कार्ड था. पुलिस उससे पूछती भी तो वो आई कार्ड दिखा देता. बाकी के आतंकवादियों के पास भी हिन्दू आई कार्ड्स थे. जिन कॉलेज के उन्होंने आई कार्ड्स बनवाये थे, हमने उन सभी कॉलेज के प्रिंसिपल से इन्वेस्टिगेशन किया और उन्होंने बताया कि इस नाम के कोई स्टूडेंट उनके कॉलेज में नहीं हैं.”
