ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म काबिल का टीज़र रिलीज़ हो गया है. वैसे टीज़र काफ़ी हटकर है. 41 सेकंड के इस टीज़र में आपको कुछ नज़र नहीं आएगा, लेकिन ऋतिक की दमदार आवाज़ में कुछ लाइन्स ज़रूर सुनाई देंगी, जो काफ़ी इंट्रेस्टिंग है. ऋतिक इसमें कह रहे हैं, ‘आपकी आंखें तो खुली रहेंगी, लेकिन आप कुछ देख नहीं पाएंगे…आपके कान खुले रहेंगे, लेकिन आप कुछ सुन नहीं पाएंगे और सबसे बड़ी बात…आपको समझ सब आ रहा है, लेकिन आप किसी को समझा नहीं पाएंगे.’ संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर को रिलीज़ होगा, जबकि ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज़ होगी.
https://youtu.be/LV98116p-pQ
Here is the precursor to the trailer #ExperienceKaabil #MindSeesAll
(Please use headphones) https://t.co/6ewIqxYcH9— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 21, 2016
