Close

ज़हीर खान ने की ‘चक दे’ गर्ल सागरिका घाटगे से सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की पिक्चर (Cricketer Zaheer Khan Gets Engaged To Actress Sagarika Ghatge)

ज़हीर खान

आईपीएल 10 में डेयरडेविल्स टीम के कैप्टन ज़हीर खान हो गए हैं क्लीन बोल्ड ऐक्ट्रेस सागरिका घाटगे के प्यार में. जी हां, ज़हीर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है सागरिका के साथ सगाई की एक पिक्चर. इस पिक्चर में सागरिका अपनी सगाई की रिंग दिखा रही हैं और ज़हीर ने लिखा है, “अपनी वाइफ की च्वॉइस पर मत हंसिए, क्योंकि आप भी उन्हीं में से एक हैं. पार्टनर्स फॉर लाइफ.”  हैशटैग एंगेज्ड लिखकर उन्होंने इसे सागरिका को टैग किया है.

इस पिक्चर को शेयर करने के बाद हर कोई उन्हें बधाई देने लगा. सागरिका ने भी ट्विटर पर पिक्चर शेयर करते हुए लिखा “पार्टनर्स फॉर लाइफ”

वैसे दोनों के अफेयर की ख़बरें तो कई दिनों से आ रही थीं, युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी भी दोनों ने साथ में ही अटेंड की थी, लेकिन कभी दोनों ने मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा. अब अपनी सगाई की इस पिक्चर से दोनों ने अपने रिश्ते का एेलान कर दिया है.
ज़हीर और सागरिका की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, सुनने में आया है कि ज़हीर खान काफ़ी वक़्त से सागरिका से दोस्ती करना चाहते थे. एक पार्टी में  ऐक्टर अंगद बेदी ने दोनों की मुलाकात कराई थी.

Share this article