टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) व अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम खान (Ibrahim Khan) का प्यार किसी से छिपा नहीं था. दोनों ने भले ही पब्लिकली अपने प्यार की खबरों पर मोहर न लगाई हो, लेकिन दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं. खैर अब दोनों को लेकर बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों का ब्रेकअप (Palak Tiwari And Ibrahim Ali Khan Break Up) हो गया है. तीन साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं.

इब्राहिम और पलक लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. दोनों को अक्सर वेकेशन और डिनर पर साथ देखा जाता था. फैंस भी उनको साथ देखकर खुश हो जाते थे. ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबर सुनकर फैंस का दिल टूट गया है.

हालांकि अब तक पलक या इब्राहिम में से किसी ने भी पब्लिकली इस ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. बताया ये भी जा रहा है कि रिश्ता खत्म करने का फैसला इब्राहिम ने लिया है. दोनों अब अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं.

इब्राहिम-पलक के ब्रेकअप की वजह के बारे में बात करते हुए उनके करीबी सूत्र ने बताया, “वजह हमें भी पता नहीं है… लेकिन ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है, और दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ सबके सामने लाकर तमाशा नहीं बनाना चाहते. फिलहाल, वे दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देंगे.” सूत्र ने ये भी बताया कि दोनों के साथ होने वाले तय शूट या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिर रोक दिए गए हैं.

पलक और इब्राहिम की डेटिंग खबरें 2022 में उड़ी थीं. दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया था. इसके बाद दोनों हज़ारों बार एक साथ दिखे, जिससे उनका रिलेशनशिप सुर्खियों में बना रहा. लेकिन तीन साल साथ रहने के बाद फाइनली दोनों के रिश्ते का अब द एंड हो चुका है.
