Close

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में होस्ट की दिवाली पार्टी, मांग टीका, बालों में गजरा, खूबसूरत गाउन में देसी गर्ल बन पहुंचीं एक्ट्रेस, निक भी देसी लुक में आए नज़र Priyanka Chopra hosts Diwali party at Los Angeles h ome, Beautiful gajra, statement earrings Priyanka looks elegant in Desi Look)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra शादी के बाद भले ही विदेश में बस गई हैं, लेकिन दिल से आज भी पूरी तरह देसी हैं. विदेश में रहने के बावजूद वो हर त्योहार पूरे देसी अंदाज़ में मनाती हैं. इतना ही नहीं, प्रियंका ने निक जोनस (Nick Jonas) को भी देसी रंग में रंग दिया है. निक भी हर इंडियन फेस्टिवल मनाते हैं. चाहे घर में पूजा-पाठ हो या फिर कोई फेस्टिवल, निक हमेशा प्रियंका के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. दशहरे की पूजा और करवा चौथ धूमधाम से मनाने के बाद कपल ने विदेश में दिवाली सेलिब्रेशन (Diwali Celebration) भी शुरू कर दिया है, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

हर साल की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया. 30 अक्टूबर को प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी (Priyanka Chopra hosts Diwali Party at her LA home) रखी, जिसमें कई कई खास मेहमान शामिल हुए.

इस पार्टी की सबसे खास बात ये थी कि पहनावे और डेकोर से लेकर मेनू तक हर जगह देसी टच नज़र आया. बात करें डेकोर की तो प्रियंका ने अपने घर को गेंदे के फूलों और दीयों से सजाया था और घर के हर कोने में दिवाली का एहसास झलक रहा था. लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है प्रियंका के लुक की. जरदोजी और सुनहरे धागों की कढ़ाई वाला बरगंडी गाउन, माथे पर टीका, बालों में गजरा देसी गर्ल का ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.

दीवाली पार्टी में निक जोनस भी इंडियन ट्रेडीशनल लुक में नजर आए. उन्होंने क्रीम और व्हाइट रंग का कुर्ता सेट पहना था. इतना ही नहीं दिवाली पार्टी का थीम ही इंडियन रखा गया था, इसलिए पार्टी में पहुंचे विदेशी मेहमान भी इंडियन आउटफिट में नज़र आए.

पार्टी में मॉडल विनी हार्लो रेड रंग के लहंगे में पहुंचीं. वहीं सिंगर रिया राज ने मॉडर्न साड़ी आउटफिट पहना था. यूट्यूबर लिली सिंह भी इस जश्न का हिस्सा बनीं. इन सबके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी दिवाली पार्टी में शामिल हुईं और सब देसी अंदाज़ में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

हालांकि प्रियंका ने अब तक दिवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन तमाम गेस्ट ने सोशल मीडिया पर दिवाली पार्टी की झलक शेयर की है. फैंस विदेश में हुई इस देसी पार्टी की झलक देखकर खुश हो गए हैं और प्रियंका के इस देसी अंदाज़ पर प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article