Close

Fresh! शाहरुख-अनुष्का की फिर बन गई जोड़ी, ‘जब हैरी मेट सेजल’ का पोस्टर रिलीज़ (‘Jab Harry Met Sejal’ Poster Out)

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर बना रहे हैं इम्तियाज़ अली. फिल्म जब हैरी मेट सेजल में हैरी को रोल में होंगे शाहरुख खान और सेजल का किरदार निभाएंगी अनुष्का शर्मा. फिल्म का पोस्टर जैसे ही अनुष्का और शाहरुख ने टि्वटर पर शेयर किया, कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्टर ट्रेंड करने लगा.

anushka-sharma-roles-imtiaz-harry-sejal-play_582b1f78-4cc3-11e7-88f6-6a3facb665a5 (1) (1)

पहले फिल्म का नाम द रिंग बताया जा रहा था, लेकिन अब इस फिल्म का नाम फाइनल हो चुका है और इसका नाम जब हैरी मेट सेजल रखा गया है.  शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की ये तीसरी फिल्म साथ होगी, इससे पहले रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान में दोनों साथ काम कर चुके हैं. फिल्म का टाइटल मेग रयान और बिली क्रिस्टल की हॉलिवुड फिल्म वेन हैरी मेट सैली से इंस्पायर्ड है.

 

सुनन में आया है कि जब हैरी मेट सेजल फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा भी 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है, ऐसे में जब हैरी मेट सेजल की रिलीज़ डेट को बदल कर 4 अगस्त कर दिया गया है.

Share this article