Close

दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नातिन राहा कपूर के पैर धोकर नीतू कपूर ने किया कन्या पूजन, देखे क्यूट फोटोज (Neetu Kapoor washes granddaughter Raha Kapoor’s feet during Ashtami Kanya Pujan, see photo)

अष्टमी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपनी लाडली नातिन राहा कपूर (Granddaughter Raha Kapoor) के साथ बड़ी सादगीपूर्ण ढंग से अष्टमी मनाई. दादी नीतू कपूर ने बेबी राहा के पैर धोकर कन्या पूजन (Kanya Poojan) किया. एक्ट्रेस ने इस सेरेमनी की झलकियां अपने इंस्टा स्टोरी पर दिखाई हैं.

दुर्गा अष्टमी के ख़ास अवसर पर इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने घर पर ट्रेडीशनल कंजक पूजन सेलिब्रेट किया. इस कन्या पूजन का में अट्रेक्शन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी और उनकी नातिन राहा कपूर थी.

बेबी राहा कपूर ने अष्टमी पूजन की ट्रेडिशनल रिचुअल में कंजक के रूप में शामिल हुई. दादी नीतू कपूर ने राहा के पैर धोए. पूजा-अर्चना कर इस रिचुअल को अदा किया.

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ने अपने अष्टमी पूजन की झलकियां शेयर कीं. एक्ट्रेस के फैंस को कपूर फैमिली के इन खास पलों को देखने और एंजॉय करने का मौका मिला.

इंस्टाग्राम स्टोरी में नीतू कपूर ने राहा की एक फोटो शेयर की है. राहा ग्रे कलर के एक छोटे से स्टूल पर बैठी हुई हैं और राहा की दादी बड़े प्यार से राहा के पैर धो रही हैं. एक्ट्रेस अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें एक्ट्रेस दूसरी कन्या के पैर धो रही हैं. पास में बेबी राहा ऑरेंज कलर की टी शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए खड़ी अपनी दादी को ये सब रिचुअल्स करते हुए बड़े प्यार से देख रही हैं.

शेयर की तस्वीरों और वीडियो में नीतू कपूर ने अपने घर में फेस्टिवल के समय किए डेकोरेशन की झलकियां शेयर की है. बालकनी में बने मंदिर को फूलों और अन्य ट्रेडीशनल चीजों से सजाया गया है. मंदिर में देवी दुर्गा की संगमरमर की मूर्ति रखी है. मां दुर्गा की पूजा के समय स्थापित कलश और हरियाली भी दिखाई दे रहे है.

Share this article