Close

‘जब उन लोगों ने छोड़ दिया है एक-दूसरे को …’ गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच हुई अनबन पर पैप्स के पूछने पर कश्मीरा शाह का फूटा गुस्सा (Jab Unlog Ne Chhod Diya Hai Ek Dusre Ko…’: Kashmera Shah Loses Cool At Paps Over Govinda-Sunita Ahuja Questions Amid Their Feud)

कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) उस समय अपना आपा खो बैठी, जब पेपराजी ने उनसे गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda And Sunita Ahuja) के बीच चल रही अनबन पर सवाल पूछा तो. गुस्से में बौखलाई कश्मीरा लोगों से उनके फैमिली मैटर में गॉसिपिंग बंद करने को कहती है. एक्ट्रेस ने सुनीता आहूजा को सपोर्ट करते हुए कहा – मैं सुनीता के साथ खड़ी हूं.

Kashmera Shah

बीते कल 53 वर्षीय कश्मीरा शाह को अभिषेक कुमार के बर्थडे बैश में स्पॉट किया गया. जहां पर पेपराजी ने उनसे गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद पर सवाल पूछा. सवाल पूछते ही काशमीरा भड़क उठीं. एक्ट्रेस उन लोगों को क्रिटिसाइज करने लगी, जो मीडिया में सुखिया बटोरने के लिए कपल के बीच चल रही अनबन का फायदा उठा रहे हैं.

Govinda-Sunita Ahuja

पपराजी ने सवाल पूछा कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच कुछ अनबन हुई है? तो गुस्से में कश्मीरा ने जवाब दिया – जब उन लोगों ने छोड़ दिया है एक दूसरे को.. आप लोग भी छोड़ दो न उन लोगों को. आप ये सवाल क्यों कर रहे हैं. तभी कृष्णा अभिषेक ने कहा- गलत बोला? लोग ले तो रहे हैं फुटेज.

Govinda-Sunita Ahuja

मामी सुनीता आहूजा का बचाव करते हुए कश्मीरा बोलीं- मैं इतना जानती हूं कि वो मेरी फैमिली है. मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी. और मैं अपनी फैमिली की औरतों के साथ में खड़ी हूं. मैं सुनीता के साथ खड़ी हूं. आज तक उन्होंने कभी भी आवाज नहीं उठाई? कभी कहा है कि ये ग़लत है, वो गलत है. आज बोल रही है न तो होगा कुछ ग़लत देख लो.

Kashmera Shah

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच हुई अनबन के समय कश्मीरा ने ये बातें कहीं. असल में। कपल के बीच ये विवाद तब और बढ़ गया जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट हुए.

Share this article