बॉलीवुड की लवेबल जोड़ी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Rakul Preet Singh And Jacky Bhagnani) हाल ही में राम जी की नगरी अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे. राम मंदिर लमें कपल ने माथा टेक कर रामलला का आशीर्वाद लिया. और अब रकुल के हसबैंड जैकी भगनानी ने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी इस स्पिरिचुअल जर्नी (Spiritual Journey) की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं.

‘रामायण’ में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली रकुल प्रीत सिंह के हसबैंड जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राम मंदिर विजिट की 3 तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में रकुल और जैकी एकसाथ नजर आ रहे हैं. बैक राउंड में खूबसूरत राम मंदिर दिखाई दे रहा है. अन्य दूसरी तस्वीरों में जैकी अकेले पोज देते नजर आ रहे हैं.
अपनी इस स्पिरिचुअल जर्नी को बेहद खूबसूरत और सुकूनदायी बताने वाले जैकी ने कैप्शन में लिखा है – राम मंदिर के दर्शन करना सच में बेहद खूबसूरत और आनंदमय अनुभव रहा. यहां के शानदार आर्किटेक्चर ने मुझे हैरान कर दिया.

यहां आकर मन को जो शांति मिली, उसे मैं हमेशा अपने साथ लेकर जाऊंगा. यहां आने और राम जी के दर्शन करने का जो अवसर मिला है, वो मेरे लिए सचमुच सौभाग्य की बात है.