Close

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सेलिब्रेट किया बेटी सरायाह का फर्स्ट क्रिसमस, फैंस को दिखाई अपने ‘लिटिल मिस क्लॉज’ की झलक (Kiara Advani and Sidharth Malhotra celebrate daughter Saraayah’s first Christmas, give fans a glimpse of ‘little Miss Claus’)

न्यू मॉम कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी सरायाह के फर्स्ट क्रिसमस सेलिब्रेशन (Daughter Saraayah's First Christmas) को कुछ दिल को छू लेने वाली झलकियां दिखाई हैं.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट से दूर रखने वाले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए साल 2025 का क्रिसमस बहुत खास था. कपल इसी साल प्यारी से बेटी के पैरेंट्स बने हैं. कपल ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी सरायाह के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक दिल छू लेने वाली झलक को शेयर करके क्रिसमस 2025 को और भी खास बना दिया.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

स्टार कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी सरायाह के फर्स्ट क्रिसमस की एक झलक शेयर कर फैंस को खास ट्रीट दी है. इस लेकिन प्राइवेट मोमेंट को कपल ने बहुत ही personal रखा है.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

कियारा ने इंस्टा स्टोरी में बेबी सारायाह की एक क्लोज-अप फोटो शेयर की, जिसमें बेबी गर्ल ने लाल वेलवेट का आउटफिट में दिख रही है. जिस पर गोल्डन कढ़ाई में 'माई फर्स्ट क्रिसमस' लिखा है. तस्वीर में Baby गर्ल के सिर्फ छोटे हाथ और ठोड़ी दिख रही है.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

कियारा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- मेरी छोटी मिस क्लॉज़ की तरफ से मैरी क्रिसमस. कपल द्वारा शेयर किए गए एक शॉर्ट वीडियो क्लिप में खूबसूरत क्रिसमस ट्री कस्टमाइज तरीके से डेकोरेट और चमकता हुआ दिखाई दे रहा है. क्रिसमस ट्री पर रेड कलर के बॉल्स पर 'सिड', 'कियारा' और 'सरायाह' नाम लिखे हुए है.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

बता दें कि साल 2025 का क्रिसमस सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी का पहला क्रिसमस था. और कपल ने ने इस दिन को स्पेशल और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.लेकिन कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक बेटी का फेस लोगों को रिवील नहीं किया है.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

Share this article