Close

बधाई हो? 66 की उम्र में प्रेग्नेंट है नीना गुप्ता?, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट, बोलीं – कोई ‘बधाई हो’ नहीं है (Neena Gupta’s Badhai Ho moment at 66? Actor reacts to rumours)

पिछले दिनों 66 वर्षीय एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) एक हाई प्रोफाइल शादी में शामिल हुई थीं. एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए, लेकिन उसके बाद से सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि 66 वर्षीय 'बधाई हो' (Badhai Ho) एक्ट्रेस नीना गुप्ता प्रेग्नेंट (Pregnent) हैं?

सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि 66 वर्षीय एक्ट्रेस नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं? लेकिन 'बधाई हो' एक्ट्रेस ने इस अफवाह पर अपना रिएक्शन दिया हैं. असल में बात यह है कि 66 वर्षीय नीना गुप्ता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए हैदराबाद गई थीं.

वहीं पर मीडिया को पोज देते हुए एक्ट्रेस ने खूब तस्वीरें और वीडियो क्लिक करवाई. इन तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि 66 वर्षीय एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं? असल में इन तस्वीरों और वीडियो में नीना गुप्ता का बेबी बंप दिखाई दे रहा है. जिसने नेटिजेंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - क्या यह सच है? 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट! 66 साल की उम्र में दो दिन से एक्ट्रेस की की प्रेग्नेंसी की खबरें देख रही हूं! पता नहीं यह सच है या नहीं, लेकिन उनकी टम्मी तो नॉर्मल नहीं लग रही है? यूजर के इस कमेंट ने नीना गुप्ता पर ऑनलाइन बहस छेड़ दी है

और अब बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने वायरल हुई इस गुड न्यूज की अफवाह पर आने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर का तड़का लगाते हुए रिएक्शन दिया है.66 वर्षीय नीना गुप्ता ने हंसते हुए कहा - कोई 'बधाई हो' नहीं है.

मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. असले साड़ी का मैटेरियल थिक है, बांधने के बाद में मैं प्रेग्नेंट लग रही थी. सच कहूं तो इस उम्र में प्रेग्नेंसी की ऐसी अफवाहें मुझे परेशान नहीं, एंटरटेन करती हैं. और ऐसा लगता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे हैं.

Share this article