फागुन कृष्ण चतुर्दशी, शिव का हुआ विवाह।
पूजन जन-जन कर रहा, लेकर हृदय उछाह।।
लेकर हृदय उछाह, पूजते पार्थिव को सब।
रस का बहे प्रवाह, रात्रि शिव की आती जब।
शंभु बने साकार, त्याग कर रूप निरागुन।
भरा भक्ति भण्डार, बड़ा पावन यह फागुन।
करते हैं अभिषेक सब, घृत, दधि मधु ले हाथ।
भांग, धतूरा, बेल, सँग, बिल्वपत्र ले हाथ।
बिल्वपत्र ले हाथ, लोग करते आराधना।
सभी झुकाते माथ, भक्त सब करते वंदन।
जन-जन में उत्साह, सुरुचि से मंदिर सजते।
रसमय भक्ति प्रवाह, संग शिव दर्शन करते।
रात पुनीत बड़ी मन भावन शंभु विवाह बड़ा शुभकारी।
पूजन भक्त करें दिन में भजनामृत धार बहे निशि सारी।
शैलसुता-शिव का गठबंधन दृश्य मनोहर और सुखारी।
मंगल हेतु प्रणाम करें अर्पित गिरिजापति भक्ति हमारी
– प्रवीण त्रिपाठी
Photo Courtesy: Freepik
यह भी पढ़े: Shayeri
मुंबईतील बीकेसी येथे उभारण्यात आलेल्या नीता अंबानी कल्चरल सेंटरला नुकताच एक वर्ष पूर्ण झाले आहे.…
सोशल मीडियावर खूप सक्रिय असलेल्या जान्हवी कपूरने पुन्हा एकदा तिच्या चाहत्यांना सोमवारची सकाळची ट्रीट दिली…
The loneliness does not stop.It begins with the first splash of cold water on my…
सध्या सर्वत्र लगीनघाई सुरू असलेली पाहायला मिळत आहे. सर्वत्र लग्नाचे वारे वाहत असतानाच हळदी समारंभात…
“कोई अपना हाथ-पैर दान करता है भला, फिर अपना बच्चा अपने जिगर का टुकड़ा. नमिता…
न्यूली वेड पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी को एक महीना हो चुका है.…