Close

गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पहले गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नवाया शीश, फिर सेवादारों के साथ की सेवा, लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोती आईं नजर (Priyanka Chopra visits Golden Temple in Amritsar, Seeks blessings, performs seva and washes utensils)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों इंडिया में हैं. हाल ही में ऑस्कर 2026 में शामिल होने के बाद वो भारत लौटी हैं. अपनी फिल्मों, पर्सनल लाइफ के अलावा वो भारतीय कल्चर से अपने प्रेम को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. विदेशी बहू बनने के बाद भी प्रियंका इंडियन कल्चर से उतना ही प्यार करती हैं. वह विदेश में सभी भारतीय त्यौहार पूरे धूमधाम और रीति रिवाज़ के साथ सेलिब्रेट करती हैं. वो मंदिर जाती हैं और पूरे श्रद्धा भाव से पूजापाठ करती हैं.

Priyanka Chopra

अब भारत आते ही प्रियंका अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल (Priyanka Chopra visits Golden Temple in Amritsar) पहुंची हैं, जहां से उनके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं. उनकी सादगी एक बार फिर नेटीज़न्स का दिल जीत रही है. 

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अमृतसर में हैं, जहां पहुंचते ही वो गोल्डन टेंपल पहुंचीं और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अपना शीश (Priyanka Chopra seeks blessings at Golden Temple) नवाया. संगत के साथ बैठकर अरदास में भी शामिल हुईं. गोल्डन टेंपल से उनके कई वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वाहेगुरू का आशीर्वाद लेने के बाद वो लंगर हॉल पहुंचीं और वहां दूसरे सेवादारों के साथ सेवा करती नज़र आईं. इतना ही नहीं, उन्होंने  अन्य सेवादारों के साथ बैठकर बर्तन साफ किए. 

Priyanka Chopra

प्रियंका ने लाइट पिंक रंग का सूट पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था. इस बीच वो पूरी श्रद्धा के साथ सेवा करती नजर आईं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस की सादगी और उनके जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

Priyanka Chopra

हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि प्रियंका अमृतसर किसी शूट के लिए पहुंची थीं या गोल्डन टेंपल दर्शन करने. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से बात नहीं की और दर्शन-सेवा के बाद वहां से चुपचाप रवाना हो गईं. 

Priyanka Chopra

बता दें, प्रियंका जल्द ही इंडियन फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. वो एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Share this article