बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव ( Popular Comedian And Actor Rajpal Yadav)9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है. राजपाल यादव को जेल में कोई वीआईपी फैसिलिटी (No VIP Facilities) नहीं मिली है. उनका रूटीन भी आम कैदियों की तरह है.

तिहाड़ जेल में बंद कॉमेडियन राजपाल यादव के केस की अगली सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी को है. उसी दिन सुनवाई के बाद पता चलेगा कि कॉमेडियन को जमानत मिलेगी या नहीं. तब तक वे जेल में ही रहेंगे. चलिए हम आपको बताते हैं कि जेल में बंद और कैदियों के बीच राजपाल यादव के दिन कैसे बीत रहे हैं.

सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार- सुनवाई के बादवापस जेल पहुंचने के 24 घंटे तक राजपाल यादव बिल्कुल शांत थे. उन्होंने किसी से kuch बात नहीं की. लेकिन अब वे अपने साथी कैदियों के साथ बात कर रहे हैं. धीरे-धीरे अपने को नॉर्मल करने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी बातें सुन रहे हैं. अपने किस्से सुनाकर सभी का मनोरंजन कर रहे हैं. अपने कैदी साथियों के बोलने पर राजपाल उन लोगों को अपनी फिल्मों के कॉमेडी सीन भी करके दिखा रहे हैं. कैदियों के पूछने पर कॉमेडियन उन लोगों को अपने साथ हुई घटना के बारे में भी बताया.

सूत्रों ने ये भी बताया कि तिहाड़ जेल में राजपाल का रूटीन अन्य कैदियों की तरह ही है. सुबह बैरक से बाहर आना, फ्रेश होने के बाद नाश्ता और शाम को 7 बजे रात का खाना. उन्हें किसी तरह की कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी है और ना ही एक्टर ने वीआईपी सुविधा मांगी है. रात को 10 बजे सोना और 5-6 बजे उठना. बस यही रूटीन है उनका.

बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में एक फिल्म, जिसका नाम 'अता-पता लापता' था, उस बनाने के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपए कर्ज लेने और उसे ना चुकाने के मामले में फिलहाल जेल में हैं. कई सालों से यह केस चल रहा था. इतने सालों बाद एक्टर ने हारकर 2026 में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. इस से पहले भी राजपाल यादव इसी मामले में साल2018 में जेल गए. लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई.
