Close

राम चरण-उपासना ने रिवील किया अपने जुड़वां बच्चों के यूनिक नाम का ऐलान, लिखा- ‘ये नाम सिर्फ पहचान नहीं, शक्ति, प्रेम और साहस की कामना’ (Ram Charan, Upasana reveal name if their twins- Shivram and Anveera; here’s what they mean)

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उपासना कामिनेनी (Upasana Konidela) ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों को वेलकम किया है. उपासना ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है. फैमिली में इन दो नन्हें मेहमान के आने के बाद से जश्न का माहौल है. सभी फैमिली में इन दो नए मेम्बर्स के आ जाने से बेहद खुश हैं. अब अपने बेटा और बेटी के जन्म के 13 दिनों बाद कपल ने उनका नामकरण Ram Charan Upasana name twins) किया है और अपने ट्विन्स के नाम का एलान भी कर दिया है.  

Ram Charan and Upasana Konidela

कपल ने हाल ही में हैदराबाद स्थित अपने घर पर नामकरण संस्कार किया और अपने बच्चों के नामों का ऐलान किया. जिसकी एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है और बताया है कि उन्होंने बेटे का नाम शिवराम (Shivram) और बेटी का नाम अनवीरा देवी (Anveera Devi) रखा है. नाम का ऐलान करने के साथ ही उन्होंने इन नामों का खूबसूरत मतलब भी बताया. 

Ram Charan

रामचरण ने हाल ही में वेरायटी इंडिया से बातचीत की और अपने ट्विन बच्चों के नामों का मतलब बताया. उन्होंने कहा, "इनका नामकरण हमारे लिए बेहद पर्सनल और स्पिरिचुअल फैसला था. उपासना और मैंने नाम पर काफी विचार किया, हमारे माता-पिता भी इसमें शामिल रहे. हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और आशीर्वाद का स्रोत माना जाता है, इसलिए इस प्रक्रिया में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती थी."

Ram Charan and Upasana Konidela

इसके बाद एक्टर ने बच्चों के नामों के महत्व के बारे में बताया, "हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों भगवान शिव और भगवान राम का संगम है, जो शक्ति, संयम, धर्म और भक्ति का प्रतीक है. यह मेरे पिता के जन्म नाम ‘शिव शंकर वर प्रसाद’ से भी कनेक्टेड है, इसलिए इसमें वंश परंपरा और कृतज्ञता का भाव भी जुड़ा है."

Ram Charan and Upasana Konidela

बेटी के नाम का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा, "अनवीरा देवी असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है. 'वीरा' वीरता को दर्शाता है और ‘अन’ उसे असीमित विस्तार देता है, जबकि ‘देवी’ शब्द याद दिलाता है कि शक्ति और करुणा साथ-साथ एक साथ मौजूद हो सकते हैं. हमारे लिए ये नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि शक्ति, प्रेम और साहस की कामना हैं." एक्टर के फैंस को भी ये नाम बहुत पसंद आ रहे हैं और वे इतना प्यारा नाम रखने के लिए कपल की तारीफ कर रहे हैं.

बता दें, उपासना ने अक्टूबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद 31 जनवरी को वो दूसरी बार पैरेंट्स बने. इस स्टार कपल की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम क्लिन कारा कोनिडेला है.  

Share this article