Close

खिलजी के किरदार से ज्यादा चैलेंजिंग था हमजा का रोल, बिजनेस पार्टनर ने किया खुलासा, बोले- एक्टर के लिए बहुत थकाने वाला था ये किरदार (Ranveer Singh Found Playing Hamza More Challenging Than Khilji Reveals Business Partner Nikunj Biyani)

ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ((Dhurandhar) में हमजा के किरदार में रणवीर सिंह (Hamza Akka Ranveer Singh) ने फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी है. हाल ही रणवीर सिंह के बिजनेस पार्टनर निकुंज बियानी ( Bisuness Partner Nikunj Biyani) ने एक्टर के बारे में एक सीक्रेट खुलासा करते हुए बताया कि रणवीर सिंह के लिए हमजा का किरदार खिलजी से भी ज्यादा मुश्किल था (Playing Hamza More Challenging Than Khilji) खुद रणवीर ने भी ये माना कि ये किरदार उनके लिए थकाने वाला था.

Ranveer Singh

फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में हमजा का रोल निभाकर रणवीर सिंह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का जोरदार तालियों से स्वागत हो रहा है. रणवीर ने इस किरदार को निभाने में जितनी मेहनत की है, वो ऑडियंस के प्यार के रूप में साफ नजर आ रही है.

Ranveer Singh

मेंस एक्सपी को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के बिजनेस पार्टनर निकुंज बियानी ने एक्टर के किरदार के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा - मैंने फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट के पहले दिन के पहले शो देखे थे. मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी खासकर धुरंधर 2: द रिवेंज ज्यादा पसंद आई. एक बार ऐसे ही रणवीर और मैं बात कर रहे थे. तो मैंने पूछा कि क्या वे फिर कभी खिलजी के जैसा मुश्किल रोल करेंगे?

Ranveer Singh

रणवीर ने कहा कि हमजा का किरदार, खिलजी से भी ज्यादा चैलेंजिंग था. हमजा के रोल के लिए उनको बहुत गहराई में जाना पड़ा. 300% देना पड़ा. कुल मिलाकर ये बहुत थकाने वाला अनुभव था.

Ranveer Singh

बता दें कि साल 2019 में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने खिलजी के रोल के बारे में बताते हुए कहा- खिलजी के रोल में ढलने के लिए मैंने 21 दिन तक खुद को कमरे में बंद रखा. ताकि किरदार को निभा सकूं. अगर में ऐसा नहीं करता तो खुद को अलाउद्दीन खिलजी से खुद को जोड़ नहीं पाता. उसकी सोच, लालच और महत्वाकांक्षा मेरे स्वभाव से अलग है. इसलिए मुझे अपनी पर्सनेलिटी के डार्क हिस्से को बाहर निकालना पड़ा.

Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने एक और बात बताई थी कि जब उन्हें पद्मावत उन्हें मिली, तो कई लोगों ने कहा था कि एक हीरो के तौर पर मुझे ऐसे किरदार नहीं करने चाहिए. लेकिन मैने रिस्क लिया. और आज में अपने इस फैसले से खुश है क्योंकि फिल्म जबरदस्त हिट ही थी.

Share this article