रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड और टीवी एक्टर नंदीश संधू (Rashmi Desai Exe Husband And Actor Nandish Sandhu) ने बीते का 14 नवंबर को कोलकता में अपनी अपनी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी (Kavita Banerjee) संग सात फेरे ले लिये हैं. बता दें कि कपल ने साल 2025 में सगाई की थी और अब शादी करके दोनों ने अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत की है.

फाइनली नंदीश संधू ने बीते कल, शनिवार, 14 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी के साथ कोलकात्ता में ट्रेडिशनल बंगाली तरीके से ऑफिशियल तौर पर शादी रचा ली है. 2 दिन पहले यानी 13 नवंबर से शादी की प्री वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो चुकी थी. प्री वेडिंग फेस्टिविटीज में सगाई, संगीत सेरेमनी और फिर हल्दी सेरेमनी होस्ट की गई. इस से पहले कपल ने साल 2025 में अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थीं.

अभी तक न्यूली वेड्स कपल नंदीश और कविता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की फोटोज शेयर नहीं की है. बल्कि उनके करीबी दोस्तों ने न्यूली वेड्स की शादी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई हैं. और अब कपल ने अपनी शादी की तस्वीरों और वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिशेयर किया है.

शादी को इन तस्वीरों में कविता रेड और क्रीम कलर बनारसी सिल्क साड़ी पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं, जबकि नंदीश ट्रेडीशनल क्रीम कलर के सिल्क धोती में बहुत हैंडसम लग रहे हैं.
शादी की सेरेमनी के एक वीडियो में कविता बंगाली तरीके की शादी की एक रस्म जिसका नाम सात पाक है, करती हुई दिखाई दे रही है. इस रस्म में दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे के चारों तरफ 7 बार चक्कर लगाती हुई दिख रही है.

नंदीश मुस्कुराते हुए अपनी दुल्हन को इस रस्म को निभाते हुए देख रहे हैं . नंदीश की शादी की तस्वीरें अब इंटरनेट पर धीरे धीरे वायरल हो रही हैं .

बता दें कि ये शादी एक्टर की दोस्ती शादी है. इस से पहले नंदीश ने टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से हुई थी. शादी के कुछ साल बाद उनके बीच खटपट शुरू हो गई थी. साल 2016 में नंदीश और रश्मि का तलाक हो गया था.
