Close

रूबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने मुंबई में खरीदा नया घर, बेटियों के साथ किया गृहप्रवेश (Rubina Dilaik-Abhinav Shukla buy new home in Mumbai, Performs Grih Pravesh Pooja with twin daughters)

टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी दोनों बेटियों के जन्म के बाद एक बार फिर टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 (KKK 15) में वापसी करने जा रही हैं. शो शुरू होने से पहले रुबीना की ओर से एक खुशखबरी आई है. रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने मुंबई में अपना ड्रीम होम खरीद (Rubina Dilaik-Abhinav Shukla buy new home in Mumbai) लिया है. हाल ही में उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla

रुबीना और अभिनव अपने लॉयल फॉलोअर्स से अपनी हर बात शेयर करते हैं. अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक उन्होंने अपने फैंस को अपनी लाइफ का हर अपडेट देते हैं. अब उन्होंने मुंबई में नया घर खरीदा है और गृह प्रवेश पूजा भी कर ली है. 

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla

हालांकि रुबीना और अभिनव ने अब तक गृह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर गृहप्रवेश पूजा की एक वीडियो सामने आ गई है, जिसमें कपल अपनी जुड़वां बेटियों जीवा और एधा (Rubina Dilaik’s twin daughters Edhaa and Jeeva) के साथ नए घर में प्रवेश करता नजर आ रहा है.

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुबीना व्हाइट रंग का सूट और लाल चुनरी ओढ़े हुए हैं. उन्होंने फूलों की थाली हाथ में पकड़ रखी है, जबकि अभिनव कैजुअल लुक में हैं और घण्टी बजाते हुए घर में प्रवेश करते हैं. सबसे क्यूट मोमेंट है रुबीना की बेटियों का जो सिर पर कलश रखकर गृहप्रवेश की रस्म निभा रही हैं. साथ में रुबीना की मां भी हैं. वीडियो में पंडितजी मंत्रोच्चार करते हुए गृह प्रवेश की पूजा कराते नज़र आ रहे हैं.

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla

रुबीना और अभिनव ने जो फ्लैट खरीदा है वो देखने में काफी लग्जीरियस लग रहा है. हालांकि अभी इस फ्लैट में कोई इंटीरियर वर्क नहीं हुआ है. ऐसे में ये फ्लैट काफी स्पेशियस नजर आ रहा है. अभी इसमें इंटीरियर का काम बाकी है, जिसके बाद अभिनव और रुबीना घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं.

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla

ये वीडियो देखकर फैंस खुश हो गए हैं और रुबीना और अभिनव को नए घर की बधाई दे रहे हैं. अब फैंस को इंतजार है कि कपल खुद कब गृहप्रवेश की तस्वीरें शेयर करता है. 

Share this article