Close

रुबीना दिलैक ने वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज, बोलीं- ‘मैं प्रेग्नेंट हूं’, फैंस ने किए कमेंट्स, क्या ये सच है या झूठ? (Rubina Dilaik Share Video, Said I Am Pregnant, Fans Commented Is it True Or False)

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सज-धजकर तैयार हुई रुबीना कहती हैं कि मैं प्रेग्नेंट हैं (I Am Pregnent). इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बहुत कन्फ्यूज हैं क्या ये गुड न्यूज सही है.

Rubina Dilaik

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर अपनी लाइफ की अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, चाहे वो पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ. इन्हीं सब अपडेट के बीच रुबीना दिलैक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है.

Rubina Dilaik

शेयर किए इस वीडियो में रुबीना में इस गुड न्यूज की तरफ इशारा किया है कि जुड़वां बेटियों को जन्म देने के दो साल बाद वे फिर से प्रेग्नेंट है. एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसलिए एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

Rubina Dilaik

बुधवार को रुबीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो क्लिप की शुरुआत में एक्ट्रेस कैमरे की तरफ मुड़कर मुस्कुराती हैं और कहती हैं- मैं प्रेग्नेंट हूं. इतना कहते ही वीडियो अचानक से खत्म हो जाता है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने वीडियो में और कुछ भी जानकारी नहीं दी है. और न ही रुबीना ने इस वीडियो को अपने पति अभिनव शुक्ला को टैग किया.

Rubina Dilaik

इस वीडियो को देखने के बाद से फैंस कंफ्यूज है कि वीडियो में कही एक्ट्रेस की बात सच है या झूठ? कुछ लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख कर इस बात पर बहस कर रहे हैं कि यह गुड न्यूज वाली ये अनाउंसमेंट असली है या फिर किसी प्रमोशनल स्ट्रेटेजी का पार्ट है. कई लोग इस वीडियो को अनएक्सपेक्टेड अनाउंसमेंट मान रहे हैं.

Rubina Dilaik

एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस कमेंट कर सवाल कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- पहले ये बताओ सच है या झूठ. दूसरे फैंस सवाल किया- मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि यह असल प्रेग्नेंसी नहीं है जिसके बारे में हम सोच रहे हैं. यह कुछ और ही है. तीसरे ने लिखा- मुझे लगता है कि यह सच नहीं है. यह कोई प्रमोशनल स्टंट हो सकता है. चौथे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जरूर कोई शो आ रहा होगा?

Share this article