Close

शाहरुख खान ने दिल्ली में खरीदा वो घर, जहां गौरी संग बिताए थे स्ट्रगल के दिन, 37 करोड़ चुकाई कीमत, किंग खान के दिल के बेहद करीब है ये घर (Shah Rukh Khan buys home in Delhi for Rs 37 crore where he had lived with wife Gauri Khan after their wedding)

किंग खान (King Khan) फिलहाल एक अलग की वजह से न्यूज़ में हैं. उन्होंने नई प्रॉपर्टी (King Khan buys new property)खरीदी है. वैसे तो शाहरुख (Shah Rukh Khan) प्रॉपर्टी में अक्सर इन्वेस्टमेंट करते रहते हैं, लेकिन इस बार जो प्रॉपर्टी उन्होंने खरीदी है, उसका उनकी लाइफ से खास कनेक्शन है, इसलिए उनकी इस प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट की काफी चर्चा हो रही है. 

Shah Rukh Khan's Family

किंग खान ने दिल्ली में नया मकान (Shah Rukh Khan buys home in Delhi) खरीदा है. ये मकान दिल्ली के पंचशील पार्क एरिया में है. ये वही घर है, जहां वह मुंबई आने से पहले वो रहा करते थे. ये तो सभी जानते ही हैं कि शाहरुख दिल्ली में ही पले बढ़े हैं और यहां से उनका खास रिश्ता और लगाव है.

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान ने वाइफ गौरी खान (Gauri Khan) के साथ मिलकर दिल्ली के पंचशील पार्क का सेकंड और थर्ड फ्लोर खरीद लिया है. इस रिहाइशी बिल्डिंग का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर वो पहले ही खरीद चुके हैं. इस दो फ्लोर को खरीदने के लिए किंग खान ने मोटी रकम चुकाई है. खबरों की मानें तो उन्होंने 37 करोड़ में ये डील की है और अब पूरे मकान पर उनका मालिकाना हक हो गया है. 

Shah Rukh Khan

बताया जा रहा है कि ये घर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दिल के बेहद करीब है, इसलिए उन्होंने इतनी तगड़ी रकम चुकाकर ये प्रॉपर्टी खरीदी है. दरअसल मुम्बई आने से पहले किंग खान अपने स्ट्रगल के दिनों में गौरी के साथ यहीं रहा करते थे और इस मकान से उनकी कई बेशकीमती यादें जुड़ी हुई हैं. इसलिए ये मकान से उन्हें और गौरी दोनों को बेहद लगाव है, इसलिए उन्होंने ये मकान खरीदा है. 

Shah Rukh Khan

रिपोर्ट के अनुसार ये घर दिल्ली के पॉश एरिया में बना हुआ है. साउथ दिल्ली में स्थित ये घर 1,200 स्क्वायर यार्ड यानी 10,800 स्क्वायर फीट के प्लाट पर बना हुआ है. यहां जमीन की कीमत करीब 34,260 रुपये प्रति स्क्वायर फीट है. इस डील के जरिए शाहरुख ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में और प्रोपर्टी दर्ज कर ली है. दिल्ली के अलावा मुंबई और दुबई समेत कई जगहों पर शाहरुख और गौरी की करोड़ों की प्रॉपर्टी है. शाहरुख और गौरी अपने तीनों बच्चों के साथ मुंबई के आलीशान घर ‘मन्नत’ (Mannat) में रहते हैं, जिसकी कीमत 250 करोड़ बताई जाती है.

Shah Rukh Khan

Share this article