Close

Vacation Time: हेड स्कॉफ बांधकर करीना कपूर खान ने शेयर की अपनी खूबसूरत नो मेकअप सेल्फी, बोलीं- ये बांधना बहुत पसंद है (Kareena Kapoor Khan Shares Her Stunning No Makeup Selfie Wearing A Head scarves Says- Loving This Bandana)

इन दिनों बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) वेकेशन मोड़ में हैं. एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर निकली हैं और फुल ऑन चिल कर रही हैं. साथ-साथ फैंस को भी अपनी स्टनिंग सेल्फी शेयर कर वेकेशन मोड़ की अपडेट दे रही हैं.

करीना कपूर खान जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस है, उतनी ही फैशनेबल और स्टाइलिश भी. चाहे पर्सनल लाइफ, वेकेशन टाइम हो या मूवी करीना कपूर का स्वैग ही अलग है. इन दिनों करीना कपूर अपने हसबैंड और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ वेकेशन पर निकली हैं. फैमिली संग फन टाइम स्पेंड कर रही है.

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बीते 1 दिन पहले अपने पति सैफ अली खान की तस्वीरें शेयर की थीं. और अब करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी की सीरीज शेयर की हैं.

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस में नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. नो मेकअप लुक में भी करीना कपूर का स्वैग फैंस को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

शेयर की गई इन तस्वीरों में करीना कपूर डिफरेंट कलर के स्कार्फ सिर पर बांधे नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है- जैसा कि आप देख सकते हैं, मुझे यह बंधना बहुत पसंद है.

सेल्फी की इस सीरीज एक फोटो में करीना कपूर ब्लू लाइन वाली व्हाइट शर्ट पहने और आंखों में ब्लैक कलर का मोटे फ्रेम वाला चश्मा लगाकर पाउट बना कर सेल्फी से रही हैं.

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नो-मेकअप लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों पर फैंस अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article