Close

स्वीट बाइट: ब्रेड मैंगो बर्फी (Sweet Bite: Bread Mango Burfi)

आपने मैंगो से बनी अनेक डिशेस टेस्ट की होंगी, जैसे आमरस, मैंगो हलवा, मैंगो आइसक्रीम, मैंगो कस्टर्ड, मैंगो सेमिया आदि. चलिए आज हम आपको आम से बनने वाली एक और टेस्टी स्वीट डिश को बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

सामग्री:

  • 1 पका हुआ आम (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • ब्रेड की 2 स्लाइस का चूरा
  • आधा कप गरम दूध
  • 1/3-1/3 कप शक्कर और डेसीकेटेड नारियल का बुरादा
  • 1/4 कप मिल्क पाउडर
  • आधा टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून काजू-बादाम-पिस्ता (कटे हुए)

विधि:

  • ब्लेंडर में आम के टुकड़े और शक्कर को मिलाकर ब्लेंड कर लें.
  • पैन में ब्रेड का चूरा और नारियल डालकर को सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें.
  • उसी पैन में घी गरम करके ठंडा दूध और मिल्क पाउडर डालकर पकाएं.
  • गाढ़ा होने पर मैंगो पल्प मिलाकर लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं.
  • इलायची पाउडर और 1 टीस्पून घी मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं.
  • जब  मैंगो पल्प किनारे छोड़ने लगे तो ब्रेड-नारियल का मिक्सचर मिक्स करें और एकसार होने तक पकाएं.
  • जब मिक्सचर थोड़ा सा हार्ड होने लगे तो आंच बंद कर दें.
  • चिकनाई लगी थाली में मिक्सचर को फैलाएं. ऊपर से मिक्स ड्राई फ्रूट्स बुरकें.
  • सेट होने के लिए 1 घंटे तक फ्रिज में रखें.
  • मनचाहे शेप में काटकर सर्व करें.

Share this article

https://www.perkemi.org/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Situs Slot Resmi https://htp.ac.id/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor https://pertanian.hsu.go.id/vendor/ https://onlineradio.jatengprov.go.id/media/ slot 777 Gacor https://www.opdagverden.dk/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/info/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/vendor/ https://www.unhasa.ac.id/demoslt/ https://mariposa.tw/ https://archvizone.com/